Elante Mall in Chandigarh: बदल गया आपके पसंदीदा मॉल का नाम, जाने से पहले एलांते मॉल का नया नाम जानते जाइये

Elante Mall in Chandigarh: बदल गया आपके पसंदीदा मॉल का नाम, जाने से पहले एलांते मॉल का नया नाम जानते जाइये

Chandigarh Elante Mall Name Changed

Chandigarh Elante Mall Name Changed

Elante Mall in Chandigarh:  चंडीगढ़ (Chandigarh) की चर्चित चीजों में शुमार एलांते मॉल (Elante Mall) अब नए नाम से जाना जाएगा| जी हां आपके पसंदीदा मॉल यानि एलांते मॉल का नाम बदल (Elante Mall Name Changed) दिया गया है| हालांकि, नाम में इस तरह से बदलाव नहीं किया गया है कि जिससे कन्फ्यूजन हो| बदलाव के साथ भी एलांते मॉल के नाम में एलांते रहेगा| बस अब इसका नया नाम 'नेक्सस एलांते' (Elante Mall Now Nexus Elante) होगा| यानि ज्यादा खास और बड़ा बदलाव नहीं किया गया है| बतादेंकि, यह नाम रखने का कदम नेक्सस मॉल्स कंपनी द्वारा उठाया गया है| नेक्सस मॉल्स कंपनी अमेरिका स्थित द ब्लैकस्टोन ग्रुप की सहायक कंपनी है| नेक्सस मॉल्स कंपनी ने ही मौजूदा समय में एलांते मॉल को खरीदा हुआ है|

चंडीगढ़ में कहां है एलांते मॉल....

बतादेंकि, एलांते मॉल चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में स्थित है| साल 2013 में खुला यह एलांते मॉल 20 एकड़ में फैला हुआ है और यह चंडीगढ़ का सबसे बड़ा मॉल (Elante Mall Bigest Mall) है| वहीं एलांते मॉल पूरे उत्तर भारत में 7वां और पूरे भारत में 10वां सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है। एलांते मॉल की रंगत और ख़ूबसूरती देखते ही बनती है| यह जिस प्रकार से बना है लोग देखते के देखते रह जाते हैं| मॉल में बेहतरीन मल्टीप्लेक्स-सिनेमा, कई ब्राँडेड कंपनियों के शोरूम और भी बहुत कुछ है| बच्चों के लिए भी एलांते मॉल में अलग रोमांचक व्यवस्थाएं हैं| इसके आलावा फोटो क्लिक करने के लिए एलांते मॉल को एक परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जा सकता है|

Elante Mall in Chandigarh
Elante Mall in Chandigarh

काफी लोकप्रिय है एलांते मॉल ...

एलांते मॉल की लोकप्रियता काफी ज्यादा है| जहां चंडीगढ़ के लोग ज्यादा से ज्यादा एलांते मॉल पहुंचते हैं तो वहीं चंडीगढ़ से सटे हरियाणा के पंचकूला और मोहाली से भी लोग खूब एलांते मॉल आते हैं| यही नहीं हरियाणा और पंजाब की अलग-अलग जगहों से खासतौर पर आकर कई लोग एलांते मॉल देखते हैं| वहीं जो चंडीगढ़ घूमने आता है वो तो एलांते मॉल जरूर देखने जाता है| इसके अलावा हिमाचल सहित देश के अलग-अलग हिस्सों से भी लोग एलांते मॉल के बारे में परिचित हैं और चंडीगढ़ आने पर वह एलांते मॉल जाना पसंद करते हैं|

Elante Mall in Chandigarh
Elante Mall in Chandigarh

दो बार बिका ....

बतादें कि, सितंबर 2015 में मुंबई स्थित कार्निवल ग्रुप ने एलांते मॉल को 1,785 करोड़ रुपये (274 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक) की कीमत पर खरीदा था| यह सौदा काफी बड़ा सौदा माना गया था| वहीं बाद में फिर 28 जुलाई 2017 को अमेरिका स्थित वैश्विक निवेश फर्म द ब्लैकस्टोन ग्रुप की सहायक कंपनी नेक्सस मॉल्स ने एलांते मॉल को खरीद लिया| हालांकि, नेक्सस मॉल्स ने एलांते मॉल को कितने में खरीदा इसकी जानकारी नहीं दी गई|

Chandigarh Elante Mall Name Changed
Chandigarh Elante Mall Name Changed