Chandigarh Desi Katta Found: चंडीगढ़ में रेहड़ी पर देसी कट्टा मिला; लोगों ने देखा तो मचा हड़कंप, पुलिस ने कब्जे में लिया

चंडीगढ़ में रेहड़ी पर देसी कट्टा मिला; लोगों ने देखा तो मचा हड़कंप, पुलिस ने मौके पर पहुंच कब्जे में लिया, CCTV कैमरे खंगाले जा रहे

Chandigarh Desi Katta Found On Rehri Crime Latest News

Chandigarh Desi Katta Found On Rehri Crime Latest News

Chandigarh Desi Katta Found: चंडीगढ़ में एक रेहड़ी पर देसी कट्टा मिला है। दरअसल यह मामला डड्डूमाजरा कॉलोनी का है। जहां सड़क किनारे खड़ी रेहड़ी पर देसी कट्टा पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों की नजर जब इस कट्टे पर गई तो मौके पर हड़कंप मच गया और आननफानन में इसके बारे में पुलिस को सूचना दी गई। वहीं सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेहड़ी पर से कट्टे को अपने कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी।

CCTV कैमरे खंगाले जा रहे

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताक्ष के साथ ही CCTV कैमरे खंगाल रही है ताकि इस कट्ठे से संबन्धित शख्स तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा किसी भी संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। वहीं क्रिमिनल रिकॉर्ड वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि इस मामले से संबन्धित आरोपी शख्स की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।