Chandigarh Copper Wire Thief Gang Arrested: चंडीगढ़ में कॉपर वायर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
BREAKING
हरियाणा के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ीं; भीषण ठंड के चलते शिक्षा विभाग का फैसला, सभी सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, पढ़िए चंडीगढ़ में महिलाओं को हिप्नोटाइज कर लूट-पाट करते; पुलिस ने 5 शातिर दबोचे, बातों में फंसाकर सोने के गहने और नकदी लूट लेते थे पंजाब में स्कूलों का समय बदला; जबरदस्त ठंड और शीतलहर के चलते फैसला, 21 जनवरी तक लागू रहेगी यह नई टाइमिंग, पढ़िए 'पापा बहुत बड़े कर्जे में हैं'..; वोट डालकर लौट रहे अक्षय कुमार से लड़की ने लगाई मदद की गुहार, फिर अक्षय ने जो किया, वो देखिए IPS शत्रुजीत कपूर को ITBP चीफ बनाया गया; हरियाणा के चर्चित DGP रहे, अब संभालेंगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की कमान

चंडीगढ़ के इस गिरोह से SSP भी थे हैरान; शहर से कॉपर वायर कर लेता था चोरी, अब पुलिस ने दबोच लिया, लेकिन ये क्या...

Chandigarh Copper Wire Thief Gang Arrested

Chandigarh Copper Wire Thief Gang Arrested

Chandigarh Copper Wire Thief Gang Arrested: चंडीगढ़ पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। शहर में कॉपर वायर चोरी कर पुलिस की नाक में दम करने वाले गिरोह को दबोच लिया गया है। क्राइम ब्रांच ने कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हैरानी की बात ये है कि, इन पांच आरोपियों में 4 नाबालिग हैं। जबकि एक बालिग है जिसे क्राइम ब्रांच ने रिमांड पर ले लिया है। वहीं गिरोह के इन 4 नाबलिगों को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा। बतादें कि, इन पांचों आरोपियों के पास से क्राइम ब्रांच ने चोरी की हुईं कॉपर वायर भी बरामद की हैं।

इस गिरोह से SSP भी थे हैरान

बतादें कि, इस गिरोह ने शहर में आतंक मचा रखा था। शहर में अलग-अलग जगहों पर मौजूद कॉपर वायर पर इस गिरोह की नजर रहती थी और मौका लगते ही यह गिरोह वहां से कॉपर वायर गायब कर देता था। आलम यह था कि, खुद चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी हेड क्वार्टर/क्राइम मनोज कुमार मीणा इस गिरोह को लेकर बेहद हैरान हो रखे थे और इसीलिए उन्होंने खुद अपने स्तर पर मामले को देखा और अपनी टीम को सख्ती के साथ दिशा-निर्देशित करते हुए गिरोह को दबोचकर ही चैन की सांस ली।

फिलहाल, कॉपर वायर चोरी करने वाले इस गिरोह के आरोपियों से अब क्राइम ब्रांच की टीम आगे की पूछताछ करेगी। इनके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं? इसकी जानकारी जुटाई जाएगी। इनके जरिये शहर में सक्रिय और चोरों की भी जानकारी मिल सकती है।

रिपोर्ट- रंजीत शम्मी

यह पढें- चंडीगढ़ पुलिस पर हमला; बदमाशों ने इंस्पेक्टर पर गोलियां चलाईं, वारदात से हड़कंप