चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बवाल मचा, फ्लाइट को लेकर कुछ ऐसा है मामला
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बवाल मचा, फ्लाइट को लेकर कुछ ऐसा है मामला

Chandigarh Airport Ruckus

Chandigarh Airport Ruckus

Chandigarh News : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बवाल मचने की खबर सामने आई है| बताया जा रहा है फ्लाइट कैंसिल होने पर यहां यात्रियों द्वारा बवाल काटा गया है| फ्लाइट कैंसिल होने से यात्री इसकदर गुस्सा हुए कि वे विरोध स्वरुप प्रदर्शन करने लगे| जिसके बाद एयरपोर्ट पर तैनात कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को शांत करने की कोशिश की गई| हालांकि, गुस्साए यात्री शांत होने और समझने को राजी नहीं दिखे|

लेह जा रही थी फ्लाइट....

मामले में मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 10 बजे के करीब एक फ्लाइट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट से लेह के लिए उड़ान भरनी थी मगर बताया जाता है कि खराब मौसम की वजह से फ्लाइट को कैंसिल कर दिया गया| लेकिन यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं हो पाई| इसलिए जब वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट अपनी  फ्लाइट पकड़ने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि उनकी फ्लाइट तो कैंसिल कर दी गई है| जहां इस प्रकार की जानकारी होते ही यात्रियों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वह मौके पर बवाल करने लगे|

यात्रियों का कहना है कि एक तरफ जहां उन्हें फ्लाइट पकड़ने के लिए परेशानी उठानी पड़ी तो वहीं अब  फ्लाइट कैंसिल होने से वह डबल परेशानी उठा रहे हैं| वह तो फ्लाइट पकड़ने आये थे लेकिन अब वह क्या करें| यात्रियों के अनुसार, उन्हें जहां फ्लाइट कैंसिल होने की जानकारी नहीं दी गई तो वहीं अब उन्हें यह भी नहीं पता है कि अब फ्लाइट कब उड़ान भरेगी?

चंडीगढ़ में भी मौसम ठीक नहीं....

बतादें कि, चंडीगढ़ में भी मौसम ठीक नहीं है| बीते दो-तीन दिन से यहां भी बारिश का मौसम बना रखा है और रुक-रुककर बारिश हो रही है| आसमान में बादल छाए हुए हैं|