Chandigarh Administrator Advice To New Mayor And Councilors

चंडीगढ़ के नए मेयर और पार्षदों को प्रशासक की नसीहत; पुरोहित बोले- इस काम से हर हाल में परहेज करें, यह अच्छा नहीं लगता

Chandigarh Administrator Advice To New Mayor And Councilors

Chandigarh Administrator Advice To New Mayor And Councilors

Chandigarh Administrator Advice To New Mayor And Councilors: पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने यहां के नए मेयर और सभी पार्षदों को एक नसीहत जारी की है। दरअसल, आज सोमवार को चंडीगढ़ के नए मेयर अनूप गुप्ता की नगर निगम में पहली हाउस मीटिंग थी। इस मीटिंग में चंडीगढ़ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित भी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासक पुरोहित ने जब अपनी स्पीच दी तो उन्होंने कहा कि, सदन की मीटिंग में लड़ाई-झगड़ा नहीं होना चाहिए। आपस में लड़ाई अच्छी नहीं लगती। लड़ाई-झगडे की जगह हमें शहर और जनता की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

Chandigarh Administrator Advice To New Mayor And Councilors
Chandigarh Administrator Advice To New Mayor And Councilors

चुनाव के बाद पक्ष-विपक्ष नहीं

प्रशासक पुरोहित ने आगे कहा कि, चुनाव हो जाने के बाद पक्ष-विपक्ष नहीं किया जाता। इसे खत्म कर देना चाहिए और सबको एकजुट होकर मिलकर काम करना चाहिए। काम में निष्पक्षता होनी चाहिए। पुरोहित ने कहा कि ऐसा बिलकुल न हो कि विकास कार्यों को लेकर हम पक्ष-विपक्ष के बीच में बंट जाए। शहर का कोई भी वार्ड चाहें किसी भी पार्षद का हो। हमें वहां के विकास कार्य और समस्याओं का एक समान ध्यान रखना है। सभी वार्डों में समान रूप से भ्रष्टाचार मुक्त विकास कार्य हो।

Chandigarh Administrator Advice To New Mayor And Councilors
Chandigarh Administrator Advice To New Mayor And Councilors

प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद मिलेगी

वहीं प्रशासक पुरोहित ने चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से हर संभव मदद की बात भी कही। पुरोहित ने कहा कि, प्रशासन नगर निगम की हर संभव मदद के लिए तैयार है। बतादें कि, प्रशासक पुरोहित ने नगर निगम कमिश्नर के साथ भी तालमेल बनाने को कहा है। पुरोहित ने कहा कि, मेयर और सभी पार्षद, कमिश्नर के साथ मिलकर काम करें। कोई भी आपस में न उलझे।