चंडीगढ़ प्रशासन में अधिकारियों के विभाग बदले; HCS राधिका सिंह को डायरेक्टर टूरिज्म लगाया, और किसे क्या चार्ज, यहां पढ़ें आदेश
Chandigarh Administration Officers HCS Radhika Singh Naveen DANICS
Chandigarh Administration: चंडीगढ़ प्रशासन में बुधवार (27 मई) को बड़ा फेरबदल किया गया है. 2 अधिकारियों के विभागों में बदलाव हुआ है और उन्हें नई ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के मुताबिक, HCS राधिका सिंह को डायरेक्टर टूरिज्म लगाया गया है। यानि अब चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की कमान राधिका सिंह के हाथों में दी गई है। इस पद से नवीन (दानिक्स कैडर) को रिलीव किया गया है। वहीं इसी प्रकार नवीन (दानिक्स कैडर) को 4 अहम विभागों की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। अब तक इन विभागों का जिम्मा HCS राधिका सिंह के पास था, जिन्हें रिलीव किया गया है।
आदेश अनुसार, नवीन के पास डायरेक्टर सोशल वेलफेयर, मैनेजिंग डायरेक्टर, चंडीगढ़ SC, BC और माइनॉरिटीज फाइनेंशियल एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, मैनेजिंग डायरेक्टर, चाइल्ड एंड विमेन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन तथा सेक्रेटरी (पदेन सदस्य), चंडीगढ़ कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स का चार्ज रहेगा। आदेश में यह भी कहा गया है कि दोनों अधिकारी अगर और कोई कार्यभार वर्तमान में संभाल रहे हैं तो वो संभालते रहेंगे। चंडीगढ़ के प्रशासक की मंजूरी के बाद मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें-