चंडीगढ़ प्रशासन को मिला एक और अधिकारी, DANICS कैडर के डॉ. अतुल ढाकणे की एंट्री से बढ़ी प्रशासनिक ताकत
Chandigarh Administration gets another officer
चंडीगढ़। Chandigarh Administration gets another officer, चंडीगढ़ प्रशासन में डॉ. अतुल निवृत्तीराव ढाकणे की नियुक्ति के साथ ही दानिक्स (DANICS) कैडर के अधिकारियों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।
यह पहली बार है, जब चंडीगढ़ प्रशासन में एक साथ पांच दानिक्स कैडर के अधिकारी कार्यरत हैं। इससे पहले अखिल कुमार, अमित कुमार, नवीन रत्तू और खुशप्रीत कौर प्रशासन में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
महाराष्ट्र के पुणे निवासी डॉ. अतुल ढाकणे की नियुक्ति को प्रशासनिक हलकों में विशेष महत्व दिया जा रहा है। 2023 में प्रशासनिक सेवा में आए डॉक्टर अतुल की चंडीगढ़ में पहली पोस्टिंग है। उनकी नियुक्ति के साथ ही चंडीगढ़ प्रशासन में विभिन्न राज्यों से आने वाले केंद्रीय कैडर अधिकारियों की मौजूदगी और मजबूत हुई है।
नए नियम से घटा दबदबा
केंद्रीय सेवा नियम लागू होने के चार वर्ष बाद चंडीगढ़ प्रशासन में पंजाब और हरियाणा कैडर के अधिकारियों का दबदबा लगातार कम होता दिखाई दे रहा है। महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर दानिक्स अधिकारियों की बढ़ती नियुक्तियां इस बदलाव का संकेत मानी जा रही हैं।
प्रशासनिक विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र सरकार की नीतियों के अनुरूप अब चंडीगढ़ प्रशासन में केंद्रीय सेवाओं से जुड़े अधिकारियों की भूमिका और प्रभाव पहले की तुलना में अधिक मजबूत हो रहा है। डॉ. अतुल ढाकणे की नियुक्ति भी इसी बदलाव की एक महत्वपूर्ण कड़ी मानी जा रही है।
गौरतलब है कि चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियम लागू होने के बाद प्रशासनिक ढांचे में कई बदलाव देखने को मिले हैं, जिनका असर अधिकारियों की नियुक्तियों और पदस्थापनाओं पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।