चाकसू: धोंक लगाने जा रहे दूल्हा-दुल्हन की ट्रैवलर बनी आग का गोला; ड्राइवर की समझदारी से बची 15-20 जानें

चाकसू: धोंक लगाने जा रहे दूल्हा-दुल्हन की ट्रैवलर बनी आग का गोला; ड्राइवर की समझदारी से बची 15-20 जानें

Chaksu: Traveler Carrying Bride and Groom on Pilgrimage

Chaksu: Traveler Carrying Bride and Groom on Pilgrimage

Chaksu traveller bus Fire News: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण के चाकसू शहर में आग लगने की घटना सामने आई. यह घटना गुरुवार दोपहर को हुई जब एक परिवार अपने घर में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन को अपने कुलदेवता के दर्शन के लिए धोंक लगाने के लिए लेकर जा रहा था. उसी दौरान ट्रैवलर में आग लगने की घटना हुई. जिसे देखकर उसमें सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

गाड़ी के अंदर अचानक से उठने लगा था धुआं

मिली जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग जयपुर से सवाईमाधोपुर के बोली गांव जाने वाली ट्रैवलर में सवार थे. जैसे ही ट्रैवलर रामपुरा नाले के पास से गुजरी, उसमें अचानक आग लग गई. उस समय गाड़ी में दूल्हा-दुल्हन के साथ उनके परिवार वाले और रिश्तेदार भी मौजूद थे. गाड़ी के अंदर से धुआं उठता देख अंदर बैठे सभी लोग घबरा गए. लेकिन ड्राइवर ने समझदारी और सावधानी से स्थिति को संभाला. उसने सब्र रखा और सूझबूझ से काम लेते हुए गाड़ी को एक तरफ खड़ा किया और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार लिया.

पल भर जलकर बन गई लोहे का भंगार

इसके बाद सभी को गाड़ी से दूर रहने की सलाह दी. जिसके बाद कुछ ही देर में गाड़ी धूं-धूं कर जलने लगी और देखते ही देखते कबाड़ में बदल गई. खुशकिस्मती से इस हादसे में किसी की जान नहीं गई.

जांच में जुटी पुलिस

वहीं, यात्रियों में से किसी ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से गाड़ी में लगी आग बुझाई. साथ ही मामले की जानकारी ली. घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि फिलहाल आग लगने के शुरुआती कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन गाड़ी की जांच अभी बाकी है, ताकि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा सके.