सेंसर द कैंसर” क्रिकेट टूर्नामेंट: डाक्टर लूथरा इलैवन की शानदार जीत, जसपाल सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच
- By Gaurav --
- Sunday, 15 Mar, 2026
Censor the Cancer” Cricket Tournament: Doctor Luthra XI wins resoundingly, Jaspal
सेंसर द कैंसर” क्रिकेट टूर्नामेंट: डाक्टर लूथरा इलैवन की शानदार जीत, जसपाल सिंह बने प्लेयर ऑफ द मैच
“सेंसर द कैंसर” क्रिकेट टूर्नामेंट में डाक्टर लूथरा इलैवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा लायंस को बड़े अंतर से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डाक्टर लूथरा इलैवन की शुरुआत शानदार रही। टीम के ओपनर डॉ. लूथरा (41 रन) और जसपाल सिंह (172* रन, 36 चौके, 78 गेंद) ने पहले विकेट के लिए 93 रन जोड़कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई।
इसके बाद तीसरे और चौथे नंबर पर आए हरविंदर नैन (8 रन) और सिकंदर राणा (4 रन) जल्दी आउट होकर पवेलियन लौट गए। हालांकि प्रियांशू ने 22 रन का योगदान देकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। निर्धारित 20 ओवर में डाक्टर लूथरा इलैवन ने 4 विकेट के नुकसान पर 259 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
हरियाणा लायंस की ओर से प्रतीक, सुमित, नातिक और योगेश ने 1-1 विकेट हासिल किया।
259 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा लायंस की टीम दबाव नहीं झेल सकी और पूरी टीम 19.3 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से योगेश ने 47, नातिक ने 28 और नरेंद्र ने 25 रन बनाए।
डाक्टर लूथरा इलैवन की ओर से गेंदबाजी में सिकंदर राणा ने 3 विकेट लिए, जबकि हरविंदर नैन और मुकुल ने 2-2 विकेट चटकाए। वहीं 1-1 विकेट प्रियांशू और चेतन शर्मा को मिला।
172 रन की तूफानी पारी खेलने वाले जसपाल सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से सम्मानित किया गया।
फोटो:
-
डाक्टर लूथरा इलैवन की टीम “सेंसर द कैंसर” क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी के साथ।
-
प्लेयर ऑफ द मैच जसपाल सिंह पुरस्कार प्राप्त करते हुए।