CCTV Cameras to Be Installed at 9,000 Ration

गरीबों का राशन डकारने वालों पर सख्ती, प्रदेश के 9 हजार राशन डिपो पर लगेंगे सीसीटीवी

undefined

CCTV Cameras to Be Installed at 9,000 Ration

Haryana में गरीबों के हक का राशन हड़पने वालों पर अब सरकार सख्त कार्रवाई करने की तैयारी में है। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत राज्य के करीब 9 हजार राशन डिपो पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे

जानकारी के मुताबिक इस योजना के लिए इसी महीने टेंडर जारी किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाना और गरीबों को उनका पूरा हक दिलाना है। कई जगहों से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि डिपो पर राशन की कालाबाजारी और गड़बड़ी की जा रही है।

सरकार का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लगने से राशन वितरण की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड होगी, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या शिकायत की स्थिति में आसानी से जांच की जा सकेगी। इससे राशन डिपो संचालकों की जवाबदेही भी तय होगी।

अधिकारियों के अनुसार इस कदम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को सही मात्रा में राशन मिल सकेगा और कालाबाजारी पर भी काफी हद तक रोक लगेगी। सरकार इस योजना को जल्द लागू करने की तैयारी में है ताकि प्रदेश में राशन वितरण प्रणाली को और पारदर्शी बनाया जा सके