अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौके पर मौत
Tragic Road Accident in Almora
अल्मोड़ा। Tragic Road Accident in Almora, जिले के भिकियासैंण क्षेत्र में रापड़-गगोडा-चमडखान-सोनी रानीखेत मोटर मार्ग पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
ये हैं मृतक
मृतकों में भुवन पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम सनेटी तहसील रानीखेत और कैलाश चंद्र पुत्र बहादुर राम निवासी ग्राम दौड़ाखाल तहसील रानीखेत हैं। जबकि तीसरे मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन रानीखेत की ओर जा रहा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका तेज रफ्तार और पहाड़ी मार्ग पर वाहन से नियंत्रण खोने की जताई जा रही है।