Campaign launched to check Rohingyas in Delhi's Vikaspuri
BREAKING
'हिंदू लड़कियां नंगे होकर पैसा कमाएंगी...' अनिरुद्धाचार्य और प्रेमानंद के बाद अब साध्वी ऋतंभरा के वीडियो पर विवाद, यहां पूरा बयान सुनिए उपराष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा; इलेक्शन कमीशन ने जारी किया पूरा शेड्यूल, इस तारीख को वोटिंग, देश का अगला उपराष्ट्रपति कौन? CM नीतीश कुमार का एक और बड़ा ऐलान; बिहार में शिक्षा विभाग के इन कर्मियों का मानदेय दोगुना किया, चुनाव से पहले फैसला सस्ता हुआ LPG सिलेंडर; आज 1 अगस्त से घट गई इतनी कीमत, जानिए इस राहत के बाद अब जेब से कितने रुपये खर्च करने होंगे ट्रंप ने बदला अपना फैसला; भारत पर 25% टैरिफ 7 दिन टाला, आज 1 अगस्त से लागू होना था, पाकिस्तान पर 19% टैरिफ लगाया

दिल्ली के विकासपुरी में रोहिंग्याओं की जांच को लेकर चला अभियान, 108 लोगों का सत्यापन

Campaign launched to check Rohingyas in Delhi's Vikaspuri

Campaign launched to check Rohingyas in Delhi's Vikaspuri

Campaign launched to check Rohingyas in Delhi's Vikaspuri- नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर रोहिंग्याओं की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में शनिवार को एक सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस ने झुग्गी बस्तियों में जाकर कैंप लगाया और वहां रहने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच की। सत्यापन के दौरान आधार कार्ड, पहचान पत्र आदि की बारीकी से जांच की गई। साथ ही, उनके बारे में और मूल स्थान से जुड़ी जानकारी भी दर्ज की गई।

इस अभियान में कुल 108 लोगों की जांच की गई, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि यह सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे किसी भी अवैध गतिविधि पर रोक लगाई जा सके और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

इससे पहले गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने संगम विहार और गिल फार्म जैसे इलाकों में संदिग्ध बांग्लादेशियों व रोहिंग्याओं की पहचान के लिए अभियान चलाया था। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इन क्षेत्रों में झुग्गियों में रह रहे लोग संदिग्ध पाए जा सकते हैं, उनकी पहचान के लिए उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस इन लोगों के वोटर आईडी कार्ड और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज चेक कर रही है।

इसके अलावा, पुलिस सोशल मीडिया की जांच भी कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि इन व्यक्तियों के संपर्क बांग्लादेशी नागरिकों से तो नहीं हैं। दिल्ली पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों के बैंक अकाउंट डिटेल्स भी चेक कर रही है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे अवैध रूप से दिल्ली में न रह रहे हों।

दिल्ली में बांग्लादेशियों व रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। कुछ दिन पहले ही दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ बैठक में दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई थी। बैठक में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी रोहिंग्याओं के मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई गई थी, जिसके बाद रेखा गुप्ता ने इस पर एक्शन लेने की बात कही थी।