Cabinet minister Anmol Gagan Mann reached wrestling match

Punjab : गांव कांसल में कुश्ती मुकाबले पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान

Punjab-Anmol-Gagan-Mann

Cabinet minister Anmol Gagan Mann reached wrestling match

cabinet minister anmol gagan mann reached wrestling match in village kansal: चंडीगढ़। पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम, आतिथ्य और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान ने आज जि़ला एस. ए. एस. नगर के गांव कांसल में गाँव वासियों की तरफ से करवाए गए विशाल कुश्ती मुकाबले प्रोग्राम में शिरकत की।

मान सरकार हर वर्ग के विकास के लिए प्रत्यनशील / Respectful government for the development of every class

कैबिनेट मंत्री ने बड़े जनसमूह को संबोधन करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार हर वर्ग के लोगों के सर्वपक्षीय विकास के लिए लगातार यत्नशील है। उन्होंने कहा कि पंजाब को खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने और नौजवानों को नशों से दूर रखने के लिए लोक हित में कई फ़ैसले लिए गए हैं। मंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो टोलरैंस पर काम कर रही है और सरकार की तरफ से भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जल्द ही गाँव कांसल में कैंप लगा कर लेबर कार्ड बनाऐ जाएंगे जिससे श्रम विभाग के अधीन सरकार की अलग-अलग स्कीमों का लाभ ज़रूरतमंदों तक पहुँच सके।
 
कैबिनेट मंत्री को गांव की समस्याएं बताई / Told the problems of the village to the cabinet minister

इस दौरान कैबिनेट मंत्री को गाँव की समस्याओं से भी अवगत करवाया गया, जिसको सुन कर कैबिनेट मंत्री ने जल्द ही सभी समस्याओं को हल करने का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने गाँव कांसल के विकास के अधीन टोबे का जायजा भी लिया और गाँव के अन्य ज़रुरी विकास कामों के बारे भी लोगों से जानकारी प्राप्त की।

ये रहे मौके पर मौजूद / here on the spot

इस मौके पर कुश्ती मुकाबले प्रोग्राम के प्रबंधकों में हरमेस सिंह मेशी एम. सी. दरबारा सिंह, हरजिन्दर सिंह, हरविन्दर गिर, दिप्पी और अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें...

Punjab : सरकारी पद का दुरुपयोग करने पर विजीलैंस ने अधिकारी एस.पी. सिंह को ऐसी दी सजा....

ये भी पढ़ें ..

OMG! पंजाब में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, घना कोहरा बना वजह