अयोध्या का कायाकल्प: भव्य स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए कैबिनेट की हरी झंडी
Cabinet gives green signal for grand sports complex
लखनऊ। Cabinet gives green signal for grand sports complex, अयोध्या में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाने के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को कैबिनेट से स्वीकृति मिल गई है। इसके तहत 2500 वर्गमीटर जमीन नगर निगम अयोध्या को निश्शुल्क हस्तांतरित की जाएगी।
यह जमीन अयोध्या के वशिष्ठ कुंड क्षेत्र, परगना हवेली अवध और तहसील सदर में स्थित है। इस भूमि पर मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत आधुनिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बनाया जाएगा, जिससे शहर में खेल सुविधाओं का विस्तार होगा और युवाओं को बेहतर खेल संसाधन मिल सकेंगे।
इस भूमि को जिलाधिकारी की सर्किल दर के आधार पर कुछ शर्तों और प्रतिबंधों के साथ नगर निगम अयोध्या के पक्ष में मुफ्त हस्तांतरित किया जाएगा।