सीए गुलशन मिश्रा चार्टर्ड अकाउंटेट फरीदाबाद शाखा का चेयरमैन चुना
CA Gulshan Mishra elected Chairman
फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: CA Gulshan Mishra elected Chairman: चार्टर्ड एकाउंटेन्टस की फरीदाबाद शाखा की मैनेजिंग कमेटी की शुक्रवार को सीए इंस्टिट्यूट में बैठक हुई। जिसमे सीए गुलशन मिश्रा को फरीदाबाद शाखा का चेयरमैन चुना गया ।
इस अवसर पर सीए गुलशन मिश्रा ने संस्था के सभी सदस्यों व एक्जीक्यूटिव कमिटी के सदस्यों को धन्यवाद दिया। निवर्तमान चेयरमैन सीए राजेंदर सिंह ढिल्लों ने सीए गुलशन मिश्रा को चेयरमैन का बैच एवं माला पहनाकर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और वादा लिया कि वह पूरे तन और मन से संस्था की सेवा करते रहेंगे।
सीए मोहित अग्रवाल को वाइस चेयरमैन, सीए विनायक गर्ग को सचिव, सीए पंकज बिन्दल को कोषाध्यक्ष तथा सीए प्रियंका जैन को निकासा चेयरपर्सन, सीए अनिल कादियान को निकासा मेम्बर चुना गया ।
सीए संदीप शर्मा, सीए कनिका गुप्ता को एग्जीक्यूटिव मेम्बर्स चुना गया I अंत में सीए मोहित अग्रवाल, वाइस चेयरमैन ने उपस्थित सभी मेंबर्स एवं स्टूडेंट्स का धन्यवाद किया I सीए नीतीश कुमार चुग, निकासा चेयरमैन NIRC, सीए तजेन्दर भारद्वाज पास्ट चेयरमैन, सीए विपिन शर्मा, फॉर्मर सेक्रेटरी, सीए नीरज मित्तल, सीए नीरज अरोड़ा, सीए सुब्रत शर्मा, सीए हरप्रीत सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।