By-Election 2022 Voting LIVE: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, हरियाणा की आदमपुर सीट पर क्या है अपडेट?

By-Election 2022 Voting LIVE: 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, हरियाणा की आदमपुर सीट पर क्या है अपडेट?

By-Election 2022 Voting LIVE

By-Election 2022 Voting LIVE

By-Election 2022 Voting LIVE : 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है| अपने वोट की कीमत जानते हुए वोटर बड़े उत्साह के साथ वोटिंग केंद्रों पर वोट डालने पहुंचे हुए हैं|

ये हैं वो 7 विधानसभा सीटें, जिनपर हो रहा उपचुनाव

देश के जिन 6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है उनमें बिहार की दो सीटें गोपालगंज और मोकामा, यूपी की गोला गोकर्णनाथ, महाराष्ट्र की अंधेरी इस्ट, हरियाणा की आदमपुर, ओडिशा की धामनगर और तेलंगाना की मुनूगोडे सीट शामिल है| इन सीटों पर हो रहे उपचुनाव का परिणाम 6 नवंबर को जारी किया जाएगा|

हरियाणा की आदमपुर सीट पर क्या है अपडेट?

आपको बतादें कि, हरियाणा (Haryana) की आदमपुर विधानसभा सीट (Adampur Assembly) पर सुबह 9 बजे तक की मिली रिपोर्ट के अनुसार करीब 11% वोटिंग हुई है|

हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस में टक्कर

हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा और कांग्रेस में टक्कर है| हालांकि, भाजपा का पड़ला यहां भारी दिख रहा है| कांग्रेस ने इस सीट पर जहां जय प्रकाश को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वहीं बीजेपी ने इस सीट से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई को मैदान में उतारा है| इस सीट पर कुलदीप बिश्नोई अपना वर्चस्व पहले ही कायम कर चुके हैं| कुलदीप बिश्नोई जब-जब इस सीट से चुनाव लड़े| यह सीट उन्हीं के पास रही|

कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई थी आदमपुर विधानसभा सीट

हरियाणा के हिसार जिले में पड़ने वाली आदमपुर विधानसभा सीट कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई है| कुलदीप बिश्नोई ने हाल ही में इस सीट से इस्तीफ़ा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे| कुलदीप बिश्नोई हिसार की आदमपुर विधानसभा सीट से चार बार विधायक रहे| कुलदीप बिश्नोई पहली बार 1998 में आदमपुर से विधायक बने थे| इस सीट पर कुलदीप बिश्नोई के परिवार का ही दबदबा रहा है| कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के तीन बार मुख्यमंत्री स्वर्गीय भजन लाल के बेटे हैं। वह पूर्व में दो बार भिवानी और हिसार से लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं|

कब होता है उपचुनाव?

मालूम रहे कि, किसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव तभी कराया जाता है| जब उक्त विधानसभा सीट पर या तो विधायक द्वारा इस्तीफा दे दिया गया हो या फिर उसकी मौत हो गई हो|