यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, योगी कैबिनेट में बड़े फेरबदल के संकेत

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज, योगी कैबिनेट में बड़े फेरबदल के संकेत

Buzz over Cabinet Expansion Intensifies in UP

Buzz over Cabinet Expansion Intensifies in UP

लखनऊ। Buzz over Cabinet Expansion Intensifies in UP, पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद अब पार्टी की निगाह पूरी तरह से उत्तर प्रदेश पर है। योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल का अंतिम विस्तार रविवार या सोमवार को हो सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ आज की मुलाकात के बाद जन भवन में शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू हो जाएगी।

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद अब योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार और फेरबदल की तैयारी है। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के सबसे करीबी मंत्री का राजनीतिक भविष्य दांव पर है। इसके साथ ही उनके दो मंत्रियों को संगठन में कार्य करना पड़ सकता है।

सूत्रों का दावा है कि इसके साथ तीन बड़े नेताओं के कामकाज में बदलाव हो सकता है। दिल्ली के करीबी एक मंत्री के विभाग में कटौती हो सकती है तो पश्चिम में जाट और गुर्जर बिरादरी को मिल सकता बड़ा मौका मिल सकता है। केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के संभावित मंत्रियों को शनिवार शाम तक लखनऊ पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल में पूर्वांचल के दो ओबीसी चेहरों को सियासी ताकत मिलेगी तो कई धुरंधर नेताओं के पर कतरे जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में एक नए ब्राह्मण चेहरे की भी एंट्री होगी और एक पुराने ब्राह्मण नेता को भी फिर से मौका मिलेगा। इनके साथ दलित बिरादरी से भी दो नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

इस विस्तार में बागी सपा विधायकों की भी किस्मत चमक सकती है। इस फेरबदल और विस्तार में पांच से सात नए मंत्रियों को मौका मिलने की संभावना है। भूपेंद्र चौधरी, मनोज पाण्डेय, अशोक कटारिया, पूजा पाल, श्रीकांत शर्मा, राजीव तरारा, कृष्णा पासवान और राजेश्वर सिंह की किस्मत खुल सकती है। इसके साथ पुराने मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हो सकता है। इस फेरबदल में कुछ का प्रमोशन भी हो सकता है।

राज्य मंत्री से स्वतंत्र प्रभार या फिर स्वतंत्र प्रभार के मंत्री को कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। चार मई की कैबिनेट बैठक में शामिल होने वाले कुछ पुराने मंत्रियों के लिए यह अंतिम बैठक हो सकती है।

यूपी में बन सकते हैं 60 मंत्री

यूपी मंत्रिमंडल में अधिकतम 60 लोगों को जगह दी जा सकती है। अभी सीएम योगी समेत 54 मंत्री कैबिनेट में मौजूद हैं। 6 नए मंत्री बनाए जा सकते हैं। योगी कैबिनेट में अभी 21 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार मंत्री, 19 राज्य मंत्री हैं। चर्चा है कि ओबीसी और दलित समाज के उन चेहरों को जगह दी जाए, जिन जातियों ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी से दूरी बना ली थी।

संगठन से भी कुछ को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी संग महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे कुछ विधान पार्षद भी मंत्रिमंडल में जगह पा सकते हैं।