हिमाचल में बड़ा दर्दनाक हादसा: कुल्लू में मचा कोहराम, निजी बस में खाई में गिरने से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौके पर

Bus Accident in Kullu
Bus Accident in Kullu: हिमाचल प्रदेश से एक बार फिर एक बड़े ही दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है| प्रदेश के कुल्लू जिले में कई सवारियों से भरी एक निजी बस खाई में गिर गई है| इस हादसे में कई लोग मारे गए हैं| मौके पर कोहराम की स्थिति है| इधर, हादसे के बाद पुलिस-प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची हुई है और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है|
.jpg)
मिली जानकारी के मुताबिक, अबतक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है| जबकि कहा जा रहा है कि यह संख्या और बढ़ भी सकती है| क्योंकि इस हादसे में एक बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं| जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है| घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल भेजा जा रहा है| वहीं, पुलिस मृतकों को शवों को कब्जे में लेते उनकी पहचान कर रही है|
सुबह 8 बजे के आस-पास हुआ हादसा ....
आपको बतादें कि, यह हादसा सुबह 8 बजे के आस-पास हुआ| बताया जाता है कि, यह निजी बस सैंज घाटी में नियोली-शानशेर मार्ग पर हादसे का शिकार हुई| हालांकि, अभी यह नहीं पता चल सका है कि बस आखिर हादसे की चपेट में कैसे आई? वह अचानक कैसे खाई में गिर गई? फिलहाल, इसकी जांच की जा रही है| बरहाल, हादसा इतना भयंकर रहा कि खाई में गिरते ही बस के परख्च्चे उड़ गए|
देखें तस्वीर ....
.jpg)
पहाड़ी रास्तों में वाहन चलाना काफी कठिन...
हिमाचल से सबसे ज्यादा खबर वाहनों के खाई में गिरने की आती है| अक्सर सुनने को मिलता ही कि कहीं यहां वाहन खाई में गिर गया, तो कहीं वहां वाहन खाई में गिर गया| अबतक ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है| दरअसल, हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है और ऐसे में यहां रास्ते बेहद कठिन हो जाते हैं| जरा सी चूक और जिंदगी खत्म वाला यहां हाल है| पहाड़ों के बीच तंग हालत में गुजरने वाले रास्ते हादसों को दावत देते रहते हैं|