शिमला सचिवालय में बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए इमारत का पुनर्गठन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

शिमला सचिवालय में बड़ा बदलाव: मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए इमारत का पुनर्गठन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

CM-sukhu-New-Office-1779884383580_v

Building Reorganization for Chief Minister's Office

शिमला। Building Reorganization for Chief Minister's Office, हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्माणाधीन भवन को आकार देने के लिए इलर्जली भवन के पुराने सीएम कार्यालय व मुख्य सचिव कार्यालय के कुछ हिस्से को गिराकर नए भवन का निर्माण किया जा रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री इलर्जली इमारत के दूसरे छोर पर स्थित लिफ्ट के साथ सीपीएस के खाली करवाए कार्यालय में बैठेंगे।

प्रस्तावित कार्यालय में मुख्यमंत्री की सुरक्षा टीम के जवान तैनात हो गए हैं। प्रवेश द्वार पर आगंतुकों की जांच के लिए मेटल डिटेक्टर स्थापित कर दिया है। इसके साथ ही आगंतुकों के बैठने के लिए वेटिंग रूम में व्यवस्था कर दी गई है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान निजी सचिव स्टाफ के साथ बैठेंगे।

अस्थायी कार्यालयों से होगा कामकाज

फिलहाल बैठने की व्यवस्था यथावत है और अगले सप्ताह अस्थायी कार्यालयों से कामकाज शुरू होगा। मुख्य सचिव और उनके कार्यालय का स्टाफ कहां बैठेगा, ये सुनिश्चित नहीं हो पाया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से मुख्य सचिव को बैठने के कई विकल्प सुझाए गए हैं।

नए कार्यालय में की जा रही व्यवस्था

बुधवार को मुख्यमंत्री शिमला जिले के दौरे पर थे और सचिवालय कार्यालय नहीं आए, लेकिन उनका समूचा स्टाफ पहले की तरह पुरानी जगह कामकाज करता रहा। नए अस्थायी कार्यालय में बैठने की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा की दृष्टि से धरातल मंजिल स्थित कई ब्रांच कार्यालयों को दूसरी जगह भेज दिया गया है। इनमें सामान्य प्रशासन विभाग की ब्रांच, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन का कार्यालय को अन्यत्र भेजा है। इलर्जली इमारत की कैंटीन में अब कर्मचारियों के आने-जाने का एक ही रास्ता रहेगा। अभी तक कर्मचारी चारों ओर से कैंटीन पहुंचते थे।