प्रेम विवाह को लेकर भाई ने किया बहन की हत्या

प्रेम विवाह को लेकर भाई ने किया बहन की हत्या

Brother kills sister over love marriage

Brother kills sister over love marriage

संभल। हिंदू प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी बहन रूपजहां को भाई जाने आलम ने गला घोटकर मार डाला। घटना के समय उसके परिवार के सभी सदस्य एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर हत्यारोपित और उसका भाई ही मौजूद था।

खास बात यह है कि हत्यारोपित ने घटना के बाद स्वयं ही पुलिस को सूचना देते हुए बहन की हत्या करने की बात कहीं।असमोली थाने क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी में नोशे खां का परिवार रहता है। इनकी पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटे और दो बेटियां हैं।

तीसरे नंबर की 19 वर्षीय बेटी रूपजहां का गांव के ही एक हिंदू युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो-तीन दिन से युवती शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी। परिवार के लोग उसे समझाने में लगे हुए थे, मगर वह मान नहीं रही थी।

प्रकरण थाने में भी पहुंच गया था। लेकिन, थाने से स्वजन समझाकर युवती को घर ले गए थे। गुरुवार की परिवार के सभी लोग एक शादी में शामिल होने के लिए गए थे। घर पर सिर्फ रूपजहां और भाई जाने आलम था।

रात करीब दस बजे सोते समय भाई जाने आलम ने बहन रूपजहां का गला घोट दिया। घटना के बाद उसने स्वयं ही 112 डायल पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ कुलदीप सिंह व थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्यारोपित भाई को भी हिरासत में ले लिया।

मामले की जानकारी मिलने के बाद शादी समारोह से परिवार के लोग भी पहुंच गए। सीओ ने बताया कि कई दिन से शादी करने की जिद पर घर में विवाद चल रहा था। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।