बोनी कपूर ने यमुना अथॉरिटी को ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी को मास्टर प्लान सौंपा
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बोनी कपूर ने यमुना अथॉरिटी को ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी को मास्टर प्लान सौंपा

Greater Noida Film City Latest News

Greater Noida Film City Latest News

Greater Noida Film City Latest News: उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित भव्य फिल्म सिटी के निर्माण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. मंगलवार को फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने ग्रेटर नोएडा स्थित यमुना अथॉरिटी के कार्यालय में फिल्म सिटी का मास्टर प्लान जमा कराया. इस अवसर पर बोनी कपूर ने यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह से मुलाकात की और परियोजना की योजनाओं पर चर्चा की. इस परियोजना के तहत स्टूडियो, फिल्म यूनिवर्सिटी, इंडोर और आउटडोर सेट, विला, और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी. शिलान्यास जनवरी में किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शामिल होने की संभावना है।

फिल्म निर्माता बोनी कपूर के प्लान के अनुसार फिल्म सिटी का निर्माण तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य है. इससे उत्तर प्रदेश में फिल्मों, धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय कलाकारों को नए अवसर मिलेंगे. यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने मास्टर प्लान की त्वरित स्वीकृति का आश्वासन दिया है. मीडिया से रूबरू होते हुए फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा जैसे हैदराबाद में एक के बाद कई फिल्में बनानी शुरू की. अब ग्रेटर नोएडा में भी जल्द ही फिल्म बनाऊंगा.

230 एकड़ में फिल्म सिटी के फर्स्ट फेज का होगा निर्माण

जानकारी के मुताबिक जदिस फिल्म सिटी का मास्टर प्लान फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने यमुना अथॉरिटी के कार्यालय में जमा किया है. उसके अनुसार फिल्म सिटी का फर्स्ट फेज का निर्माण 230 एकड़ में फैला होगा. यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुणवीर सिंह ने मास्टर प्लान की त्वरित स्वीकृति का आश्वासन दिया है. उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय कलाकारों के मौका मिलेगा.

क्या बोले बोनी कपूर?

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने कहा कि जिस तरह से हैदराबाद में फिल्मों के बनाने और शूटिंग का काम शुरू हुआ था. वो अब जल्द ही नोएडा में भी शुरू होगा. इससे स्थानीय कलाकारों को अवसर मिलेगा. बोनी कपूर ने जो मास्टर प्लान यमुना अथॉरिटी के कार्यालय को सौंपा को तुरंत ही स्वीकार कर लिया गया. इस परियोजना के तहत स्टूडियो, फिल्म यूनिवर्सिटी, इंडोर और आउटडोर सेट, विला, और अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी.