शिमला के स्कूलों को बम की धमकी, मचा हड़कंप; जांच में अब तक कुछ नहीं मिला
- By Gaurav --
- Monday, 04 May, 2026
Bomb Threat Email Triggers
Shimla के कई निजी स्कूलों में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अज्ञात ईमेल के जरिए बम होने की धमकी दी गई। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी स्कूलों को खाली करवा दिया और बच्चों को सुरक्षित घर भेजा गया।
Anupam Kashyap ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस तरह के कई फर्जी ईमेल मिल चुके हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर बार पूरी सतर्कता बरती जाती है। उन्होंने कहा कि किसी भी जोखिम से बचने के लिए प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं।
फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन एहतियात के तौर पर स्कूल परिसरों की गहन जांच जारी है।