Bomb Blast At Educational Centre In Kabul: काबुल के एजुकेशन सेंटर में बड़ा बम धमाका, 20 से ज्यादा स्टूडेंट्स की मौत

अफगानिस्तान के एजुकेशन सेंटर पर भयानक आतंकवादी हमला, बम ब्लास्ट में 20 से ज्यादा स्टूडेंट्स के चीथड़े उड़े, घायलों से भरे अस्पताल

Bomb Blast At Educational Centre In Kabul

Bomb Blast At Educational Centre In Kabul

Bomb Blast At Educational Centre In Kabul : अफगानिस्तान के एक एजुकेशन सेंटर पर भयानक आतंकवादी हमले की खबर सामने आ रही है| बताया जा रहा है कि, एजुकेशन सेंटर पर बम ब्लास्ट किया गया है| इस भयावह हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है| जिनमें ज्यादतार स्टूडेंट्स ही हैं| स्टूडेंट्स के चीथड़े उड़ गए हैं| इसके अलावा एक बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं| जिन्हें अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया जा रहा है| बताते हैं कि, इन घायलों को देखकर डॉक्टर भी हाथ खड़े कर रहे हैं| घायलों को खून की बहुत ज्यादा आवश्यकता है| खून दान की अपील की जा रही है|

आत्मघाती हमला था

कई रिपोर्टों के अनुसार बताया जा रहा है कि, एजुकेशन सेंटर पर हुआ यह बम ब्लास्ट आत्मघाती हमला था| बताते हैं कि, हमला सुबह करीब साढ़े सात बजे के पास उस दौरान हुआ जब स्टूडेंट्स एजुकेशन सेंटर में पहुंचे ही थे| फिलहाल, इस हमले को लेकर अभी पूर्णता जानकारी नहीं मिल सकी है| पर इतना ध्यान रहे कि, इससे पहले भी काबुल से हाल ही के दिनों में ब्लास्ट की कई खबरें सामने आ चुकी हैं| इन घटनाओं में लोगों की जान भी गई है|

अफगानिस्तान पर तालिबान का राज

ध्यान रहे कि, अफगानिस्तान पर तालिबान का राज है| तालिबान ने बन्दूक की नोक पर अफगानिस्तान पर अपना कब्जा जमा लिया था| तालिबान खुद एक आतंकी संगठन रहा है और अब हाल ऐसा है कि एक आतंकी संगठन के राज में दूसरे आतंकी हमला करके चले जा रहे हैं|