Bollywood Veteran Actor Vikram Gokhale Passes Away

बॉलीवुड को बड़ी क्षति, शोक की लहर: नहीं रहे दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले, ऐसे टूट गईं जिंदगी की सांसें

Bollywood Veteran Actor Vikram Gokhale Passes Away

Bollywood Veteran Actor Vikram Gokhale Passes Away

Bollywood Veteran Actor Vikram Gokhale Passes Away : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का निधन हो गया है| रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार दोपहर गोखले ने अपनी जिंदगी की अंतिम सांस ली| बतादें कि, विक्रम गोखले (Veteran Actor Vikram Gokhale) 77 साल के थे और कई जटिल बीमारियों से जूझ रहे थे| वहीं, पिछले कुछ दिनों से उनकी हालात ज्यादा नासाज हो गई थी| उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था| गोखले का पुणे में एक नामी अस्पताल में इलाज चल रहा था| वह यहां लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर थे|

Bollywood Veteran Actor Vikram Gokhale Passes Away
Bollywood Veteran Actor Vikram Gokhale Passes Away

फिलहाल, विक्रम गोखले का निधन (Vikram Gokhale Death) बॉलीवुड के लिए एक बड़ी क्षति है| उनके जाने से बॉलीवुड शोक में डूब गया है और बॉलीवुड ही क्या| विक्रम गोखले के चाहने वाले भी बेहद उदास हो गए हैं और दुःख व्यक्त कर रहे हैं| मराठी से लेकर हिंदी सिनेमा तक विक्रम गोखले के उम्दा अभिनय को कभी नहीं भुलाया जा सकता|

3 दिन पहले उड़ी थी फर्जी निधन की खबर

ध्यान रहे कि, 3 दिन पहले 23 नवंबर को विक्रम गोखले के निधन की झूठी खबर फैल गई थी| जिसके बाद परिवार को सामने आना पड़ा था और कहना पड़ा था कि विक्रम गोखले की मौत अभी नहीं हुई है| वह अभी जिन्दा हैं| गोखले के परिवार ने उनकी मौत को अफवाह बताया था और कहा था कि लोगों को उनकी सलामती के लिए दुआ करनी चाहिए|

मंझे हुए एक्टर थे विक्रम गोखले

14 नवंबर 1945 को पुणे में जन्में विक्रम गोखले एक मंझे हुए एक्टर थे| विक्रम गोखले ने थिएटर एक्टिंग के साथ अपने आप को निखारा| गोखले मराठी थिएटर में काफी ज्यादा एक्टिव रहे और इसी कड़ी के साथ उन्होंने हिंदी सिनेमा और सीरियल्स की दुनिया में कदम रखा| विक्रम गोखले ने बॉलीवुड में कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया और भूमिका का लोहा मनवाया|

विक्रम गोखले संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या के पिता के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने भूल भुलैया, दिल से, अग्निपथ, दे दना दन, हिचकी, निकम्मा, और मिशन मंगल जैसी तमाम फिल्मों में भी काम किया। 2013 में गोखले को मराठी फिल्म अनुमति के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।