हमीरपुर: मूर्ति विसर्जन में खूनी संघर्ष; सरेआम चलीं तलवारें और फरसे

हमीरपुर: मूर्ति विसर्जन में खूनी संघर्ष; सरेआम चलीं तलवारें और फरसे

Bloody Clash During Idol Immersion

Bloody Clash During Idol Immersion

हमीरपुर। Bloody Clash During Idol Immersion, मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में जमकर तलवार और फरसे चले। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में जमकर प्रचलित हो रहा है। इस विवाद में एक युवक के सिर पर चोट लगने से वह घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं घायल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है।

सदर कोतवाली के भोला का डेरा मुहल्ला निवासी अजीत निषाद पुत्र शिवशंकर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को वह केसरिया डेरा मुहल्ला में स्थापित की गईं मूर्ति के विसर्जन जुलूस में शामिल था। शाम करीब साढ़े पांच बजे जैसे ही विसर्जन जुलूस चूरामन डेरा के पास पहुंचा कि तभी केसरिया डेरा निवासी उमेश निषाद, अनुज, आशीष और मनीष शराब के नशे में उससे विवाद करने लगे और गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

दो पक्षों में हो रही मारपीट देख जुलूस में शामिल अन्य कई युवा भी पहुंच गए जो हाथ में तलवार व फरसा लिए हुए थे और विवाद के दौरान उन्होंने तलवार व फरसे चलाने शुरू कर दिए। इस विवाद में अजीत निषाद के सिर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस विवाद का कुछ लोगों ने वीडियो भी बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया।

रविवार को कोतवाली पुलिस ने घायल की तहरीर के आधार पर मारपीट करने वाले उमेश निषाद, अनुज, आशीष व मनीष के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल पवन पटेल ने बताया कि अजीत की तहरीर पर मारपीट व जान से मारने का मुकदमा दर्ज करते हुए घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।