Blast Outside BJP Office in Chandigarh, Explosion

चंडीगढ़ में बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाका, एक्टिवा में ब्लास्ट से मचा हड़कंप

pp

Blast Outside BJP Office in Chandigarh, Explosion

Chandigarh से इस समय बड़ी खबर सामने आई है। शहर के Sector 37 Chandigarh स्थित Bharatiya Janata Party (बीजेपी) कार्यालय के बाहर बुधवार दोपहर जोरदार धमाका होने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार धमाका कार्यालय के बाहर खड़ी एक एक्टिवा स्कूटी में हुआ। धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और लोग घबराकर घरों व दुकानों से बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में धमाके के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह और जिम्मेदार लोगों का पता लगाया जा सके। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।