Blast in shop owner dies
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

लुधियाना की किराना दुकान में विस्फोट-आग से दुकानदार की मौत, अंदेशा यह कि शार्ट सर्किट से हुआ यह जानलेवा हादसा 

Blast in Shop

लुधियाना: 8 दिसंबर 2022: (कार्तिका सिंह):: Blast caused Fire in Grocery Shop, Owner dies due to shock

धमाका होने से इलाके में सनसनी

लुधियाना के एक सघन बाज़ार की किराना दुकान में धमाका होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। धमाका ज़ोरदार था। इस विस्फोट के कारण अंदर रखा फ्रिज भी दुकान के बाहर गिर गया। धमाका शार्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। हालंकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा। पुलिस विभाग की ओर से भी इस के कारण की पुष्टि होनी बाकी है। प्रारंभिक जांच चल रही है। 

आग लगते ही दुकानदार खुद को संभाल नहीं सका और मौत का शिकार हो गया। इस धमाके से दुकानदार के कपड़ों में आग लग गई और कुछ ही देर में दुकान के सामान में भी आग फ़ैल गई। दुकान से बहुत सा धुंआ निकलता देख कर आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। 

वहां आसपास के लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग भयावह थी। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी तुरंत इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया लेकिन दुकानदार को नहीं बचाया जा सका। 

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। दुकान में लगी आग तो बुझ गई लेकिन इस आग से दुकानदार की मौत हो गई। आग की यह घटना कैलाश नगर रोड बस्ती जोधेवाल वड़ाइच बाजार की है। मृतक की पहचान महेंद्र पाल (62) के रूप में हुई है। महेंद्रपाल की किराना दुकान को गुरु नानक किराना स्टोर कहा जाता था। 

आग लगने के तुरंत बाद महेंद्रपाल के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। महेंद्रपाल के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखा जा रहा है। इस मौके पर एडीसीपी रूपिंदर कौर सरन भी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आग से दुकानदार की मौत हो गई है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।