Solan Chunav Result: हिमाचल- सोलन नगर निगम चुनाव के वार्ड वाइज नतीजे; BJP ने 17 में से इन 10 वार्डों पर कांग्रेस को हराया

हिमाचल- सोलन नगर निगम चुनाव के वार्ड वाइज नतीजे; BJP ने 17 में से इन 10 वार्डों पर कांग्रेस को हराया, सत्ता की साख को झटका

 BJP Wins 3 Nagar Nigam In Himachal Nikay Chunav

BJP Wins 3 Nagar Nigam Solan, Mandi, Dharamshala In Himachal Nikay Chunav

Solan Nagar Nigam Chunav Result: हिमाचल प्रदेश में 4 निगर निगम सोलन, मंडी, पालमपुर और धर्मशाला के चुनाव के नतीजों की घोषणा कर दी गई है। मंडी, सोलन और धर्मशाला नगर निगम में बीजेपी ने जीत का परचम लहराया है। 4 में से 3 नगर निगमों में बीजेपी की बड़ी जीत सत्ताधारी कांग्रेस की साख को तगड़ा झटका है। बात अगर सोलन नगर निगम चुनाव की करें तो यहां कुल 17 वार्डों में से 10 वार्डों पर बीजेपी के प्रत्याशी जीते हैं। वहीं कांग्रेस को 6 वार्डों में जीत मिली है। जबकि 1 वार्ड में आजाद प्रत्याशी की जीत हुई है। यहां एक और गौर करने वाली बात ये है कि विजयी प्रत्याशियों में 11 महिला प्रत्याशी हैं।

हिमाचल निकाय चुनाव में BJP का दबदबा; 3 नगर निगमों में सत्ताधारी कांग्रेस को हराया, 1 नगर निगम में पंजे की जीत, यहां देखें नतीजे

सोलन नगर निगम चुनाव के वार्ड वाइज नतीजे

वार्ड                                  विजेता पार्टी
वार्ड-1                                 नीलम बीजेपी
वार्ड-2                               सुषमा शर्मा बीजेपी
वार्ड-3                              गौरव राजपूत आजाद
वार्ड-4                              रोहित भारद्वाज बीजेपी
वार्ड-5                               प्रियंका पांजा बीजेपी
वार्ड-6                                रेखा साहनी बीजेपी
वार्ड-7                                  पूजा कांग्रेस
वार्ड-8                                  सुरेन्द्र बीजेपी
वार्ड-9                               मीनाक्षी शर्मा कांग्रेस
वार्ड-10                                अंकुश सूद कांग्रेस
वार्ड-11                               सरिता ठाकुर बीजेपी
वार्ड-12                              प्रियंका अग्रवाल बीजेपी
वार्ड-13                                 नरेंद्र ठाकुर बीजेपी
वार्ड-14                               सुलक्षणा कौड़ा कांग्रेस
वार्ड-15                               अभिषेक ठाकुर बीजेपी
वार्ड-16                                   सीमा बीजेपी
वार्ड-17                                अरूणा ठाकुर कांग्रेस

जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय

हिमाचल निकाय चुनाव में अपनी जबरदस्त जीत को लेकर बीजेपी गदगद नजर आ रही है। इस बीच पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर सीधा निशाना साधते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने इस जीत के बाद ऐलान किया है कि अगली बार विधानसभा चुनाव में हिमाचल से कांग्रेस का बीज समाप्त करके रहेंगे। साथ ही उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होना तय है। क्योंकि प्रदेश को झूठी गारंटियों वाली सरकार और झूठा मुख्यमंत्री नहीं चाहिए। वहीं इसके साथ ही जयराम ठाकुर ने नगर निगमों में बीजेपी की जीत के लिए जनता का आभार भी व्यक्त किया।

जयराम ठाकुर ने कहा, ''नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के लिए प्रदेश की सम्मानित जनता का हृदय से आभार एवं अभिनंदन। यह ऐतिहासिक जनादेश आदरणीय शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन, प्रेरणा और भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। प्रदेश की जनता ने विकास, सुशासन और जनहित की राजनीति पर अपना विश्वास व्यक्त किया है। यह विजय हम सभी के लिए जनसेवा के प्रति हमारी जिम्मेदारी को और अधिक बढ़ाती है।''

ठाकुर ने आगे कहा, ''स्थानीय निकाय, पंचायती राज के साथ-साथ नगर निगम के चुनाव में भाजपा को मिला प्रचंड जनादेश इस बात की गवाही है कि प्रदेश को सिर्फ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर ही भरोसा करता है। हम प्रदेश के प्रत्येक मतदाता, कार्यकर्ता एवं समर्थक का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने भाजपा पर अपना विश्वास जताया। जनता के इस स्नेह और समर्थन को हम विनम्रता के साथ स्वीकार करते हुए भरोसा दिलाते हैं कि प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।''