भाजपा पंचकूला एससी मोर्चा ने जारी की नए ज़िला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की सूची
BREAKING
गुजरात में सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा; CM भूपेंद्र पटेल को छोड़कर बीजेपी सरकार के 16 मंत्रियों का रिजाइन, अचानक ये क्या हुआ? चंडीगढ़ में कर्मचारियों को दिवाली से पहले अक्टूबर की सैलरी; प्रशासन ने जारी किया आदेश, कहा- इस तारीख से पूर्व वेतन जारी किया जाए भयावह! 22 किन्नरों ने एक साथ पी लिया जहर; बंद कमरे में फिनाइल पीते हुए वीडियो जारी किया, उल्टियां करते छाती पीटते रहे नवजात शिशुओं को लंबे समय तक एंटीबायोटिक देने की जरूरत नहीं; PGI चंडीगढ़ और विशेषज्ञों की स्टडी में सामने आई रिपोर्ट, पढ़ें चंडीगढ़ में बेटे के जन्मदिन से पहले बाप का मर्डर! मोहाली का युवक 22 मार्केट में मोबाइल खरीदने आया, लापता होने के बाद अब लाश मिली

भाजपा पंचकूला एससी मोर्चा ने जारी की नए ज़िला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की सूची

BJP Panchkula SC Morcha

BJP Panchkula SC Morcha

पंचकूला 21 मार्च: BJP Panchkula SC Morcha: लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा पंचकूला एससी मोर्चा ने जारी की नए ज़िला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की सूची।भाजपा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि ने गुरुवार को मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश ज़रावता, प्रदेश नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा से विचार विमर्श कर अपनी नई जिला टीम की घोषणा कर दी। नई सूची में पुराने चेहरों के साथ कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं।प्रदेश सह मीडिया प्रमुख नवीन गर्ग ने बताया कि एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष ने अपनी जिला टीम में संतराम संता, कृष्ण कुमार, पवन कुमार, प्रेम मलिक एवं राजेंद्र लोहत को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।जसबीर जस्सा एवं सुदेश बिडला को जिला महामंत्री की ज़िम्मेवारी सौंपी है।मामचंद, अनिल बागड़ी, शेरू राम,  रामफल पारखी व गांधी को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। गुरप्रीत सिंह को कोषाध्यक्ष पिंटू केसरी को मीडिया एवं महेश चंदेल को सोशल मीडिया प्रमुख बनाया गया है।

श्री गर्ग ने बताया कि एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश बालमिकी ने पंचकूला जिला के सभी आठों मंडलों के मोर्चा अध्यक्षों की भी नियुक्ति कर दी है।जिसमे धर्मवीर सिंह कालका मंडल, कृष्ण सरपंच पिंजौर मंडल, जसवंत सिंह मोरनी मंडल, प्रवीण धानक रायपुर रानी मंडल, सोहन सिंह बरवाला मंडल, राकेश कुमार नाडा मंडल, जंग शेर सिंह चंदी मंडल एवं सुंदरलाल को माता मनसा मंगल का अध्यक्ष बनाया गया है।