​"भाजपा कभी सोती नहीं": बंगाल में वोटिंग खत्म होने से पहले 'मिशन 2027' शुरू; यूपी और गुजरात समेत 7 राज्यों पर नजर

​"भाजपा कभी सोती नहीं": बंगाल में वोटिंग खत्म होने से पहले 'मिशन 2027' शुरू; यूपी और गुजरात समेत 7 राज्यों पर नजर

"BJP never sleeps": 'Mission 2027' begins before Bengal

नई दिल्ली। बंगाल में मतदान समाप्त होने से पहले ही भाजपा ने अगले वर्ष उत्तर प्रदेश और गुजरात सहित सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है।

पार्टी के सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में इन राज्यों में जमीनी स्तर पर काम करना शुरू कर दिया है।

भारतीय राजनीति में एक प्रसिद्ध कहावत है- 'भाजपा कभी सोती नहीं है'। पिछले तीन-चार दिनों की राजनीतिक गतिविधियां इस बात का स्पष्ट प्रमाण हैं। एक तरफ विपक्षी दल बंगाल में मतदान के अंतिम चरण में व्यस्त हैं तो उधर भाजपा अन्य राज्यों में अपनी स्थिति मजबूत कर रही है।

एक पार्टी सूत्र ने कहा कि अधिकांश क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टियां चुनावों के नजदीक आने पर अपनी नीतियां और रणनीतियां बनाती हैं, जबकि भाजपा '2437, 365 दिन' सक्रियता में रहती है।


पार्टी 'वेट एंड वाच' नीति का पालन नहीं करती। हमारे लिए एक चुनाव का समापन अगले चुनाव की तैयारी की शुरुआत है।बंगाल में पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को हुआ, जबकि दूसरे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा।

तमिलनाडु में भी 23 अप्रैल को मतदान हुआ। केरल, असम और पुडुचेरी में एक ही चरण में नौ अप्रैल को मतदान हुआ। सभी पांच राज्यों के चुनावी नतीजे चार मई को मतगणना के साथ घोषित होंगे।


भाजपा अध्यक्ष ने इन राज्यों में कई बार यात्राएं की, तैयारियों की समीक्षा की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ''रणनीतिक बैठकें'' की। इन व्यस्त कार्यक्रमों के बीच भाजपा प्रमुख ने गोवा, गुजरात और उत्तर प्रदेश का भी दौरा किया।

भाजपा 2027 में गोवा, गुजरात, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और भाजपा इसकी तैयारी कर रही है।

पार्टी बंगाल में जीत के साथ-साथ असम और पुडुचेरी में अपने सहयोगियों के साथ सत्ता में लौटने के लिए आश्वस्त है। पार्टी के एक सूत्र ने कहा कि यह दीर्घकालिक ²ष्टिकोण और काडर-आधारित राजनीति ही उसे चुनावी मशीनरी में अजेय बनाती है।