BJP महिला नेता की लटकती लाश मिली: मौत से पहले फेसबुक पर लिखा- 'घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से डरना चाहिए'

BJP महिला नेता की लटकती लाश मिली: मौत से पहले फेसबुक पर लिखा- 'घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से डरना चाहिए'

BJP Mahila Leader Shweta Singh Gaur Found Dead

BJP Mahila Leader Shweta Singh Gaur Found Dead

BJP Mahila Leader Dead Body : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बांदा (Banda) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां BJP की एक महिला नेता की लटकती लाश मिली| बताया जाता है कि घर पर ही बीजेपी महिला नेता की लाश फांसी के फंदे से लटक रही थी| इधर, बीजेपी महिला नेता की मौत की खबर सुनकर मौके पर स्थानीय पुलिस टीम के साथ वरिष्ठ अधिकारियों का पहुंचना हुआ| जहां बीजेपी महिला नेता के शव को फंदे से उतारते हुए कब्जे में लिया गया और आगे की छानबीन की गई|  BJP महिला नेता का नाम श्वेता सिंह गौर है| श्वेता सिंह गौर वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य और भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री थीं|

यह भी पढ़ें - Oh God: मौत होने के बाद अपनों की लाश खा जाते हैं यहां के लोग, जानिए क्यों करते हैं इतना वीभत्स अंतिम संस्कार

 

शादीशुदा और बच्चों वालीं थीं श्वेता सिंह गौर....

बतादें कि, BJP महिला नेता श्वेता सिंह गौर शादीशुदा थीं और वह अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गईं हैं| श्वेता सिंह जिस हालत में मृत मिली हैं उससे लगता है कि उन्होंने आत्महत्या की है लेकिन श्वेता सिंह के पति और उसके परिवार पर श्वेता सिंह की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है| खुद श्वेता सिंह की बेटियों का कहना है कि पापा-बाबा मम्मी को टॉर्चर करते थे| उनकी बेइज्जती करते थे| परेशान करते थे| श्वेता सिंह की बेटियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है| वहीं, श्वेता सिंह गौर की मौत में हत्या वाली शक की सुई तब और गहरा रही है जब श्वेता सिंह के पति दीपक गौर गायब हैं| फिलहाल, पुलिस हर एंगल से मांमले की जाँच कर रही है|

यह भी पढ़ें - मोबाइल ने जिंदगी की क्या हालत बना दी, इस महिला ने अपने मासूम बच्चे को... VIDEO

 

मौत से पहले श्वेता सिंह ने फेसबुक पर कुछ ऐसी बात लिखी .....

श्वेता सिंह गौर पारिवारिक विवाद से जूझ रहीं थीं यह बात तब और ज्यादा जोर पकड़ लेती है| जब मौत से पहले उनके द्वारा फेसबुक पर लिखी गई बात पढ़ी जाये| मौत से पहले श्वेता सिंह ने फेसबुक पर लिखा  - ''घायल नागिन, घायल शेरनी और अपमानित स्त्री से हमेशा डरना चाहिए''| इससे पहले श्वेता सिंह गौर ने फेसबुक पर लिखा था- ''जीवन बांसुरी की तरह है जिसमें बाधाओं रूपी कितने भी छेद क्यूँ न हो लेकिन जिसको उसे बजाना आ गया उसे जीवन जीना आ गया''|

BJP Mahila Leader Shweta Singh Gaur
BJP Mahila Leader Shweta Singh Gaur