भाजपा नेता संजय टंडन ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर दी बधाई, प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

भाजपा नेता संजय टंडन ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने पर दी बधाई, प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

Bharat Ratna to LK Advani

Bharat Ratna to LK Advani

चंडीगढ़। Bharat Ratna to LK Advani: चंडीगढ़ प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी संजय टंडन ने पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को देश का सर्वोच्च सम्मान `भारत रत्न' मिलने पर बधाई दी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। 

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि पूर्व उप-प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने देश की विकास यात्रा में अनेक अटल कार्य किए। देश को समय-समय पर जटिल परिस्थितियों से निकालने के लिए उनका मार्गदर्शन अविस्मरणीय रहा है। उन्होंने कहा कि देश के सम्मानित राजनेताओं में से एक लालकृष्ण आडवाणी ने जमीनी स्तर पर हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता/नेता को साथ लेकर देश हित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए और बतौर उप-प्रधानमंत्री देश सेवा का सौभाग्य प्राप्त किया। 

भाजपा नेता संजय टंडन ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी ने बतौर गृह मंत्री और सूचना एवं प्रसारण मंत्री भी देश की विकास यात्रा को द्रुत गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजनीतिक अस्थिरता को सरलता से एकजुट रखने वाले लालकृष्ण आडवाणी ने देश की विकास यात्रा में दशकों तक अविस्मरणीय योगदान दिया। बात भले ही संसदीय मामलों की हो, राष्ट्र एकता/अखंडता की या फिर सांस्कृतिक पुनरुत्थान की, आडवाणी ने सदैव पारदर्शिता और अटूट प्रतिबद्धता की मिसाल कायम की है।

यह पढ़ें:

चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना का प्रतीकात्मक विरोध

चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला; टैक्स रेवेन्यू टारगेट 7 प्रतिशत घटाया, कलेक्शन में कमी हुई तो किया ऐसा

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के खिलाफ 2 फरवरी को दिल्ली बीजेपी हेडक्वार्टर पास आम आदमी पार्टी करेगी प्रदर्शन