BJP got the highest number of votes in the last two Lok Sabha elections

भाजपा को बीते दो लोकसभा चुनावों में पड़े सबसे अधिक वोट

BJP got the highest number of votes in the last two Lok Sabha elections

BJP got the highest number of votes in the last two Lok Sabha elections

BJP got the highest number of votes in the last two Lok Sabha elections- चंडीगढ़ (साजन शर्मा)I वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर अगर नजर डालें तो इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट भाजपा को पड़े थे। भाजपा ने कुल 2 लाख, 30 हजार,967 वोट ( 2,30,967) लेकर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस इस चुनाव में दूसरे नंबर पर रही थी जिसे 1 लाख 84 हजार 117 वोट (1,84,117) पड़े।  इसी तरह अगर वर्ष 2014 के चुनाव की बात करें तो भाजपा को कुल 1 लाख 91 हजार, 295 वोट हासिल हुए और पार्टी की प्रत्याशी किरण खेर विजयी रही। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के पवन बंसल रहे जिन्हें 1 लाख 21 हजार 700 (1,21,700) वोट पड़े।

वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 5,80,730 वोट चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर पड़े। कालोनियों, गांवों और शहरी एरिया का यह डाटा है। इसी तरह वर्ष 2019 में कुल पड़े वोटों की संख्या 6,19,336 पर पहुंच गई। यानि 2019 के चुनाव में कुल 38,606 वोट 2014 की बनिस्बत फालतू पड़े।

वर्ष 2019 में पुरुष वोटरों की संख्या: 3,41,640

वर्ष 2019 में महिला वोटरों की संख्या: 3,04,444

वर्ष 2019 में कुल वोटरों की संख्या:6,46,084

वर्ष 2019 में पोल हुए पुरुष वोटरों की संख्या: 2,40,635

वर्ष 2019 में पोल हुए महिला वोटरों की संख्या: 2,15,572

वर्ष 2019 कुल पड़े वोटरों की संख्या: 4,56,207

वर्ष 2019 में पुरुषों का वोट प्रतिशत: 70.44

वर्ष 2019 में महिलाओं का वोट प्रतिशत: 70.81

वर्ष 2019 में कुल पड़े वोट का प्रतिशत: 70.61

वर्ष 2014 में पुरुष वोटरों की संख्या: 3,32,888

वर्ष 2014 में महिला वोटरों की संख्या: ,2,81,051

वर्ष 2014 में कुल वोटरों की संख्या:6,13,939

वर्ष 2014 में पोल हुए पुरुष वोटरों की संख्या: 2,44,901

वर्ष 2014 में पोल हुए महिला वोटरों की संख्या: 2,08,413

वर्ष 2014 कुल पड़े वोटरों की संख्या: 4,53,314

वर्ष 2014 में पुरुषों का वोट प्रतिशत: 73.57

वर्ष 2014 में महिलाओं का वोट प्रतिशत: 74.15

वर्ष 2014 में कुल पड़े वोट का प्रतिशत: 73.84