BJP Candidates List Ward Wise For Punjab Nikay Chunav 2026

पंजाब में BJP फुल चुनावी मोड में; नगर निगमों और नगर परिषदों के चुनाव के लिए उम्मीदवारों का किया ऐलान, यहां फटाफट देखें

BJP Candidates List Ward Wise For Punjab Nikay Chunav 2026

BJP Candidates List Ward Wise For Punjab Nikay Chunav 2026

Punjab Nikay Chunav 2026: पंजाब में निकाय चुनाव 2026 की घोषणा होने के बाद राजनीतिक दल मैदान में आ गए हैं। जहां बीजेपी भी पूरी तैयारी के साथ चुनाव में ताल ठोंक रही है। इसी कड़ी में बीजेपी ने मोहाली नगम निगम समेत उन अन्य नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचयात में अपने वार्ड उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जहां पर निकाय चुनाव होना है। नीचे अलग-अलग नगर निगमों, नगर परिषदों और नगर पंचायत के हिसाब से बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट देखी जा सकती है।

अबोहर नगर निगम बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Candidates Abohar PDF

बरनाला नगर निगम बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Candidates Barnala PDF

बठिंडा नगर निगम बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Candidates Bathinda PDF

नगर परिषदों और नगर पंचायत बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

बता दें कि एक दिन पहले ही मोहाली में पंजाब बीजेपी की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा भी उपस्थित रहे थे। वहीं जाखड़ (Punjab BJP President Sunil Jakhar) ने कहा था कि बीजेपी पंजाब में निकाय चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है।

11 मई को हुई थी निकाय चुनाव की घोषणा

पंजाब में निकाय चुनाव 2026 की घोषणा 11 मई को की गई थी। चंडीगढ़ में पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राजकमल चौधरी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी थी कि 8 नगर निगम, 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों में 26 मई को वोटिंग कराई जाएगी। वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से 5 बजे तक होगा। वहीं वोटिंग के बाद 29 मई को वोटों की गिनती होगी और नतीजे जारी किए जाएंगे। चुनाव आयुक्त ने कहा था कि निकाय चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।  

पंजाब के किन 8 नगर निगमों में चुनाव?

राज्य के जिन 8 नगर निगमों में चुनाव होना है। उनमें मोहाली, मोगा, बटाला, बरनाला, अबोहर, कपूरथला, पठानकोट और बठिंडा नगर निगम शामिल हैं। इसके अलावा 76 नगर परिषद और 21 नगर पंचायतें हैं। तीनों ही निकायों में टोटल वार्ड 2,019 हैं और 3,977 पोलिंग स्टेशनों पर वोट डाले जाएंगे। वहीं चुनाव आयुक्त ने बताया था कि तीनों निकायों में अभी कुल वोटर 36,72,932 हैं। जिनमें से 18,98,990 पुरुष मतदाता हैं और 17,73,716 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा अन्य हैं। यह संख्या आगे बढ़ भी सकती है।

13 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी

8 नगर निगम, 76 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों में चुनाव को लेकर 13 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 13 से 16 मई तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। वहीं दाखिल किए गए नामांकनों की जांच और छटनी 18 मई को की जाएगी। इसके अलावा कोई भी उम्मीदवार 19 मई को अपना नामांकन वापस ले सकता है. चुनाव आयुक्त ने कहा कि पूरी पारदर्शिता और शांति के साथ चुनाव कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए खर्च लिमिट तय

उम्मीदवारों के लिए खर्च लिमिट भी तय की गई है। नगर निगमों के उम्मीदवारों अधिकतम 4 लाख रुपये तक चुनावी खर्च कर सकते हैं। इसके अलावा नगर परिषद वाले क्लास-1, 2 और 3 के हिसाब खर्च कर पाएंगे। क्लास-1 के लिए चुनावी खर्च सीमा 3.60 रुपये, क्लास-2 के लिए 2.30 और क्लास-3 के लिए यह सीमा 2 लाख रुपये रहेगी। इसी तरह नगर पंचायत के उम्मीदवारों के लिए चुनावी खर्च की सीमा 1.40 तय की गई है।

कांग्रेस ने मोहाली के 50 वार्डों में कैंडिडेट उतारे; BJP 42 वार्डों में उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी, 26 मई को होनी है वोटिंग