BJP attacked on the excuse of apple crop in Rohru, taunted Congress.
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

बीजेपी रोहड़ू में सेब की फसल बहाने पर हुई हमलावर, कांग्रेस पर किया तंज

BJP attacked on the excuse of apple crop in Rohru, taunted Congress.

BJP attacked on the excuse of apple crop in Rohru, taunted Congress.

नई दिल्ली:हिमाचल प्रदेश में शिमला के रोहड़ू इलाके में किसानों के द्वारा नाले में सेब की फसल बहाने का मामला अब दिल्ली पहुंच गया है। राज्य में सेब के सीजन के दौरान सड़कें बंद होने पर पहले से ही हमलावर विपक्षी दल बीजेपी ने अब इस मसले में कांग्रेस के नेतृत्व पर तंज कसा है। बीजेपी आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने रविवार को ट्वीट कर दावा किया कि शिमला में सेब उत्पादकों को अपनी उपज नाले में बहाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है, क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस सरकार किसानों को समय पर अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में मदद करने में विफल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ राहुल गांधी किसानों के लिए आंसू बहाते हैं, वहीं दूसरी तरफ जब किसानों की सहायता की बात आती है तो कांग्रेस की राज्य सरकारें विनाशकारी साबित होती हैं। यही कारण है कि बाजार में फल और सब्जियां महंगी हैं। अमित मालवीय ने रोहड़ू का वीडियो भी शेयर किया है।

जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर निशाना

उधर, हिमाचल में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने भी रोहड़ू वाला वीडियो शेयर करते हुए राज्य की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर तीखा हमला करते हुए ट्वीट किया कि कांग्रेस सरकार की लेटलतीफी और तानाशाही रवैये के कारण हमारे बागवानों को अपनी फसल नाले में बहानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश आज से पहले भी हुई। नुकसान पहले भी खूब हुआ, लेकिन किसानों-बागवानों की सहूलियत के लिए राहत कार्य युद्धस्तर पर किए गए। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस सरकार राहत कार्य में ढील बरत रही है और इसका खमियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।