बिजनौर के यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी यूसी शुक्ल हटाए गए, मुख्यालय से जोड़ा गया

बिजनौर के यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी यूसी शुक्ल हटाए गए, मुख्यालय से जोड़ा गया

UP Pollution Control Board

Bijnor's UP Pollution Control Board officer UC Shukla removed

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बिजनौर के क्षेत्रीय अधिकारी यूसी शुक्ल हटा दिए गए हैं। उन्हें लखनऊ स्थित मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

उन पर कार्य में शिथिलता बरतने के आरोप हैं। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डा. अरुण कुमार सक्सेना की नाराजगी के बाद उन्हें हटाया गया है। अब बिजनौर में गिरीश आर्य को नया क्षेत्रीय अधिकारी बनाया गया है।

यूसी शुक्ल की शिकायत विभाग के राज्यमंत्री केपी मलिक ने भी वन मंत्री डा. अरुण सक्सेना से की थी। विभागीय बैठकों में भी उनके अनुपस्थित रहने के आरोप लगे हैं। यूसी शुक्ल को करीब एक साल पहले लखनऊ में भी क्षेत्रीय अधिकारी के पद से लापरवाही के कारण हटाया गया था।

इसके बावजूद बोर्ड के अधिकारियों ने कुछ समय बाद उनकी तैनाती बिजनौर क्षेत्रीय अधिकारी के रूप में कर दी थी। वन मंत्री ने इस पर नाराजगी जताते हुए उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इसी के बाद बोर्ड के चेयरमैन डा. आरपी सिंह ने उन्हें हटाकर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।