बिहार के राजस्व अधिकारी ने PM मोदी को लिखा पत्र, राजनीतिक प्रतिशोध और दबाव का जताया डर

बिहार के राजस्व अधिकारी ने PM मोदी को लिखा पत्र, राजनीतिक प्रतिशोध और दबाव का जताया डर

Bihar revenue officer writes to PM Modi

Bihar revenue officer writes to PM Modi

बगहा । Bihar revenue officer writes to PM Modi, बगहा-दो अंचल में पदस्थापित बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं राजस्व अधिकारी रवि प्रकाश चौधरी ने प्रधानमंत्री (PM Modi) को पत्र लिखकर अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान राजनीतिक प्रतिशोध और संभावित कार्रवाई की आशंका जताई है।

उन्होंने पत्र में निष्पक्ष जांच, पारदर्शी प्रक्रिया तथा विधि के शासन की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

17 जून को लिखे गए इस पत्र में अधिकारी ने उल्लेख किया है कि सेवा में प्रवेश के समय उन्होंने संविधान और कानून के प्रति निष्ठा की शपथ ली थी तथा हमेशा निष्पक्ष और विधिसम्मत तरीके से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।

राजनीतिक विरोध और दबाव

उन्होंने दावा किया कि हाल के अतिक्रमण उन्मूलन अभियानों के दौरान उन्हें राजनीतिक विरोध और दबाव का सामना करना पड़ा, जिससे प्रशासनिक कार्यों में बाधा उत्पन्न हुई।

पत्र के अनुसार, पांच जून को एक अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान राजनीतिक विरोध के कारण अभियान प्रभावित हुआ था। वहीं, 12 जून को भी एक अन्य अभियान के दौरान उन पर दबाव बनाने और कार्यवाही रोकने के प्रयास किए गए।

पत्र में किसका नाम?

राजस्व अधिकारी द्वारा सीधे प्रधानमंत्री को पत्र भेजे जाने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

हालांकि, पत्र में किसी व्यक्ति विशेष का नाम नहीं लिया गया है, लेकिन इसमें राजनीतिक दबाव और प्रतिशोध की आशंका को लेकर उठाए गए सवालों ने मामले को गंभीर बना दिया है।