Bihar government's gift to employees
BREAKING
पंजाब लोक भवन में नवकार महामंत्र महाजाप संपन्न, राज्यपाल कटारिया ने बताया गुणों की उपासना का मंत्र CM मान ने 606 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे; पंजाब के इतिहास में पहली बार चार सालों में 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान; शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे विराट कोहली और रोहित, सभी खिलाड़ियों की लिस्ट 'अर्धनग्न, हाथ में शराब की बोतल और सड़क पर डांस'; हिमाचल में ये कैसा उपद्रव मचा रहे पर्यटक, बर्फबारी के मजे में शर्मनाक हरकत 'किसी को बिकनी पहना रहा तो किसी की न्यूड फोटो बना रहा'; X AI टूल Grok पर भारत सरकार का मूड ठनका, ले लिया यह एक्शन

बिहार सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, पहले ही मिलेगा अक्टूबर महीने का वेतन 

Bihar government's gift to employees

Bihar government's gift to employees

Bihar government's gift to employees- पटना। बिहार सरकार ने अपने कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा दिया है। आने वाले त्योहार को देखते हुए कर्मचारियों को अक्टूबर माह का वेतन दीपावली से पहले देने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग के प्रधान सचिव आनंद किशोर ने सोमवार को इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया। 

बताया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद बिहार सरकार ने दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए राज्य के सभी कर्मचारियों के लिए विशेष आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, अक्टूबर 2024 का वेतन 25 अक्टूबर 2024 को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।

प्रधान सचिव ने कर्मचारियों को 25 अक्टूबर से वेतन वितरण करने के लिए राज्यपाल के प्रधान सचिव, विधानमंडल के सचिव, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, सभी विभागाध्यक्ष, सभी प्रमंडलीय आयुक्त और जिलाधिकारियों को निर्देश जारी किया है।

आदेश में कहा गया है कि जो सरकारी कर्मचारी इसी माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं या जिनकी सेवा समाप्त हो रही है, उनके लिए भी अक्टूबर माह के अंतिम कार्य दिवस तक (माह का वेतन छोड़कर) वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

यह निर्णय बिहार कोषागार संहिता, 2011 के नियम 141 के तहत लिया गया है। सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे इस आदेश का पालन सुनिश्चित करें, ताकि कर्मचारियों को समय पर उनके वेतन का लाभ मिल सके।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का यह कदम राज्य के कर्मचारियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और पर्वों के प्रति सम्मान का परिचायक है, ताकि सभी कर्मचारी अपने परिवारों के साथ खुशहाली से त्योहार मना सकें।