Bihar Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the revival work of Riga Sugar Mill
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का किया शुभारंभ

Bihar Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the revival work of Riga Sugar Mill

Bihar Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the revival work of Riga Sugar Mill

Bihar Chief Minister Nitish Kumar inaugurated the revival work of Riga Sugar Mill- पटना/सीतामढ़ी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को अपनी 'प्रगति यात्रा' के प्रथम चरण के तीसरे दिन सीतामढ़ी पहुंचे। यहां उन्होंने रीगा चीनी मिल के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सीजन 2024-25 के लिए चीनी मिल संचालन का गन्ना का बंडल डालकर इसकी शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने रीगा चीनी मिल के संचालन कार्यों की जानकारी ली और मिल परिसर का जायजा लिया। 

बताया गया कि इस चीनी मिल की स्थापना 1932 में की गई थी। इसके बाद 2021 में यह बंद हो गया। कर्नाटक की एक कंपनी ने इसे अधिग्रहित किया है। 

जानकारी के मुताबिक वर्तमान में इस मिल की पेराई क्षमता 40 हजार क्विंटल है। इससे आसपास के कई जिले के गन्ना किसानों को लाभ होगा। मुख्यमंत्री ने इसके बाद डुमरा प्रखंड के मनियारी गांव के विकास कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने सीतामढ़ी जिले के लिए 236 करोड़ 60 लाख रुपए की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके तहत 141 करोड़ 12 लाख 92 हजार रुपए की योजनाओं का उद्घाटन तथा 95 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपए की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने सतुआही पोखर में दो हंसों के जोड़ा को भी छोड़ा तथा योग सह ध्यान केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब के निरीक्षण के दौरान इसे और खूबसूरत बनाने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का निरीक्षण किया।

उन्होंने जीविका दीदियों को 36 करोड़ 57 लाख रुपए का सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस दौरान जीविका दीदियों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका मुख्यमंत्री ने अवलोकन भी किया।

सीतामढ़ी पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री ने बेलसंड प्रखंड अंतर्गत मधकौल टूटान स्थान का हवाई निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री सह सीतामढ़ी जिला के प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी, सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, सांसद लवली आनंद भी मौजूद रहे।