Bhupinder Singh Hooda spoke on the questions

राज्यसभा टिकट पर उठे सवालों पर बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अभय चौटाला पर भी साधा निशाना

undefined

Bhupinder Singh Hooda spoke on the questions raised regarding Rajya Sabha ticket, also targeted Abha

हरियाणा में होने वाली दो राज्यसभा सीटों को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस द्वारा कर्मवीर बौद्ध को टिकट दिए जाने पर उठ रहे सवालों पर पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विवाद पर विराम लगाने की कोशिश की।

रोहतक स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसी बाहरी व्यक्ति को नहीं बल्कि पार्टी के ही कार्यकर्ता को टिकट दिया है और यह पार्टी का सही फैसला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन के भीतर काम करने वाले लोगों को सम्मान देना पार्टी की नीति का हिस्सा है।

इस दौरान उन्होंने Abhay Chautala पर भी कटाक्ष किया। हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में एक कांग्रेस और एक भाजपा उम्मीदवार की जीत लगभग तय है। अब अभय चौटाला को बताना चाहिए कि उनकी पार्टी किस उम्मीदवार को वोट देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तक का इतिहास रहा है कि अभय चौटाला अक्सर Bharatiya Janata Party के साथ ही खड़े नजर आते हैं।

प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए हुड्डा ने कहा कि सरकार की नाक के नीचे किसानों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में आलू की जमकर कालाबाजारी हो रही है और किसानों का आलू मंडियों में मात्र 60 पैसे प्रति किलो यानी करीब 60 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग करते हुए इसे बड़ा घोटाला बताया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत को किसी भी देश के दबाव में नहीं रहना चाहिए। अमेरिका द्वारा भारत से जुड़े बयानों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि यह तय करना किसी दूसरे देश का काम नहीं है कि भारत किससे क्या खरीदे या बेचे।

गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों पर भी उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा कि वैश्विक परिस्थितियों का असर जरूर है, लेकिन सरकार को आम और गरीब लोगों की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उपभोग की वस्तुओं के दाम नियंत्रित रखने चाहिए।