सभी पंजाबियों को बधाई... भ्रष्टाचार के खिलाफ CM भगवंत मान का एक और कदम, देखिये अब क्या किया

सभी पंजाबियों को बधाई... भ्रष्टाचार के खिलाफ CM भगवंत मान का एक और कदम, देखिये अब क्या किया

Bhagwant Mann Sarkar started online facility of learning license

Bhagwant Mann Sarkar started online facility of learning license

Punjab News : पंजाब के सीएम भगवंत मान लगातार एक्शन मोड में हैं| बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं| बदलाव कर रहे हैं| भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के प्रयास में हैं| और अब इसी भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम मान का एक और कदम सामने आया है|

दरअसल, सीएम मान ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि पंजाब में लर्निंग लाइसेंस सुविधा अब ऑनलाइन कर दी गई है| जिसके चलते लोगों को परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे और इस बीच होने वाले भ्रष्टाचार से भी वह बच सकेंगे|

सीएम मान ने ट्वीट करते हुए लिखा - ''सभी पंजाबियों को बधाई! आज आपकी सरकार ने ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस सुविधा शुरू करके आपके जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक और कदम उठाया है। यह न केवल ई-गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा कदम है..बल्कि इससे आपका समय बचेगा.. इससे आपको परिवहन कार्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे और भ्रष्टाचार भी खत्म होगा|

सीएम मान ने पहले ही कह रखी है यह बात .... अपने मंत्री तक को नहीं छोड़ा

बतादें कि, पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का नेतृत्व कर रहे सीएम भगवंत मान ने भ्रष्टाचार को लेकर पहले ही सख्त हिदायत जारी कर रखी है| सीएम मान बार-बार यह ऐलान करते नजर आ रहे हैं कि उनकी सरकार में अब भ्रष्टाचार और किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दास्त नहीं किया जायेगा| हाल ही में अपने देखा होगा कि किस तरह से सीएम मान ने अपने मंत्रिमंडल के मंत्री विजय सिंगला को अपने विभाग में किसी भी काम पर कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार करवाकर जेल भिजवा दिया था| विजय सिंगला के पास पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री का ओहदा था|