दुल्हन को ब्याहने चल पड़े CM भगवंत मान: शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने, उधर होने वाली पत्‍नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी शेयर की ऐसी तस्वीर

दुल्हन को ब्याहने चल पड़े CM भगवंत मान: शादी की पहली तस्वीरें आईं सामने, उधर होने वाली पत्‍नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी शेयर की ऐसी तस्वीर

CM Bhagwant Mann Marriage

Bhagwant Mann Marriage Photos

CM Bhagwant Mann Marriage  : दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है... वाकई सीएम मान का पीली पग रुपी सेहरा सुहाना लग रहा है| पीली पग के साथ सुनहरे रंग का कुर्ता पायजामा और हाथ में तलवार... कुछ इस तरह तैयार होकर सीएम मान अपनी दुल्हन को ब्याहने चल पड़े हैं| आज एक बार फिर सीएम मान वैवाहिक जीवन की कस्ती पर सवार हो रहे हैं| दरअसल, आपको बतादें कि सीएम मान की यह दूसरी शादी है| 48 साल के सीएम भगवंत मान अपने से 16 साल छोटी करीब 32 साल की डॉ. गुरप्रीत कौर से शादी के बंधन में बंध रहे हैं|

Punjab CM Bhagwant Mann Marriage with Dr Gurpreet Kaur
Punjab CM Bhagwant Mann Marriage with Dr Gurpreet Kaur
CM Bhagwant Mann Marriage
CM Bhagwant Mann Marriage
CM Bhagwant Mann Marriage
CM Bhagwant Mann Marriage
CM Bhagwant Mann Marriage
CM Bhagwant Mann Marriage
CM Bhagwant Mann Marriage
CM Bhagwant Mann Marriage

डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी शेयर की ऐसी तस्वीर....

इधर, सीएम मान की होने वाली पत्‍नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने भी शादी की पहली तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है| तस्वीर शेयर करते हुए डॉ. गुरप्रीत कौर ने लिखा- दिन शगनां दा चढ़िया...


डॉ. गुरप्रीत कौर के बारे में बात करें तो वह हरियाणा के पेहोवा की रहने वाली बताई जाती हैं और एक एमबीबीएस डॉक्टर हैं| बताया जाता है कि, डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार इस समय पंजाब के मोहाली में रहता है| डॉ. गुरप्रीत कौर तीन बहने हैं| जिनमें से वह सबसे छोटी हैं| बड़ी बहनों को शादी हो चुकी है और वह विदेश में रहती हैं|

दूसरी शादी के पीछे की कहानी ...

मिली जानकारी के अनुसार, भगवंत मान के पंजाब सीएम बनने से पहले (लगभग एक साल पहले) ही सब कुछ तय था लेकिन इसकी खबर किसी को भी नहीं लगने दी गई| अंदर ही अंदर सब होता रहा और अब जाके शादी का ऐलान किया गया| बताया जाता है कि, अपनी मां की ख्वाहिश पर मान यह शादी कर रहे हैं| उनकी मां की इच्छा है कि वह अपने बेटे का घर एक बार फिर बसते हुए देखें| डॉ. गुरप्रीत कौर भगवंत मान की मां की पसंद हैं| मां के कहने पर ही भगवंत मान गुरप्रीत से बात आगे बढ़ाई और शादी (CM Bhagwant Mann 2nd Marriage) को हां हो गई।

पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर ...

बतादें कि, सीएम भगवंत की पहली शादी इंदरप्रीत कौर से हुई थी। लेकिन कहा जाता है कि मान की राजनीति के चलते यह शादी चल नहीं सकी| इसीलिए साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया| तलाक के बाद इंदरप्रीत दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका चली गईं। भगवंत मान के बेटे का नाम दिलशान और बेटी का सीरत है।