Best wishes to everyone for the New Year-2024
BREAKING
मान सरकार की पहल से किसानों में खुशी की लहर, दशकों बाद खेतों में पहुंचा नहरी पानी! सिंचाई बदलाव का रिकॉर्ड-तोड़ असर आया नज़र साउथ कोरिया का यह कमाल सिस्टम मोहाली में भी होगा! देखिए CM भगवंत मान ने वीडियो जारी कर क्या बताया? नौजवानों के लिए खास फ्लाइट पकड़ रहे शख्स की अचानक मौत; एयरपोर्ट पर एकदम से गिरा और फिर उठा ही नहीं, एक पल में ही थम गया जिंदगी का सफर फूट-फूटकर रोने लगे सलमान खान; बंद ही नहीं हो रहे थे आंखों से आंसू, इस हालत में पहले कभी नहीं देखा होगा, धर्मेंद्र को याद कर फफके युद्ध! थाईलैंड ने कंबोडिया पर किया हवाई हमला; ट्रंप के कराए सीजफायर समझौते का क्या? दोनों देशों के बीच पहले भी जंग हो चुकी

Haryana: संतों से मिलती है व्यवस्थित जीवन जीने की प्रेरणा : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

One gets inspiration from saints to lead a systematic life

Best wishes to everyone for the New Year-2024

One gets inspiration from saints to lead a systematic life- पलवल (दयाराम वशिष्ठ)I हरियाणा के श्री मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार को वृंदावन में स्थित वात्सल्य गांव में आयोजित षष्टïीपूर्ति महोत्सव में पहुंचे और साध्वी ऋतंभरा को उनके 60वें जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि संत परंपरा अनंत है और संतों के मार्गदर्शन से हमें व्यवस्थित जीवन जीने और निरंतर आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। संतों द्वारा आदिकाल से ही समाज को अच्छे संस्कार दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन का बृज क्षेत्र भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि है, जहां श्री कृष्ण ने अनेक लीलाएं रची। भगवान कृष्ण ने हरियाणा के कुरूक्षेत्र में गीता उपदेश युद्ध के बीच दिया, जिसमें उन्होंने जीवन कैसे जिया जाए और संपूर्ण जीवन का सार भी बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय गीता के संदेश के अनुसार ही विश्व को कर्म व शांति के संदेश को आत्मसात करने की आवश्यकता है। भगवान श्री कृष्ण ने कुरूक्षेत्र में गीता उपदेश देते हुए अर्जुन को कर्म करने का संदेश दिया। भगवान श्री कृष्ण ने मानव जाति की भलाई व शांति के लिए युद्ध करने की आवश्यकता के बारे में अर्जुन को बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वात्सल्य गांव में साध्वी ऋतंभरा सेवा का अनूठा कार्य कर मानव जाति को जागृत कर रही हैं। यहां हमें आध्यात्मिकता प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें वर्षों से जिसका इंतजार था, अब वह दिन आने वाला है। आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला आने वाले हैं। हम सभी 22 जनवरी को दिवाली मनाएंगे। अगले वर्ष में दो बार दिवाली मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज को स्वस्थ व दुरुस्त बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि नशे जैसी बीमारी को खत्म किया जाए। नशे को खत्म करने के लिए हम सभी को एक अभियान चलाना होगा, नहीं तो मादक पदार्थों के सेवन से हमारी आने वाली पीढ़ी पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की पवित्र भूमि से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया था, जिसके कारण हरियाणा में अब बेटियों की संख्या 871 से बढक़र 932 हो गई हैं और हमारा लक्ष्य है कि हम इस आंकड़े को 950 तक लेकर जाएं।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सभी संतो व आम जनता को नव वर्ष-2024 की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संतों के साथ तीन पुस्तकों नामत: साध्वी  ऋतंभरा व राम जन्मभूमि आंदोलन, नर से नारायण व वात्सल्य मूर्ति का विमोचन भी किया।

इस अवसर पर केंद्रीय कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण, परमानंद गिरि महाराज, अनंत देव महाराज, जगत प्रकाश त्यागी महाराज सहित अन्य संत गण, नेतागण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।