हवा में दहशत के पल! बेंगलुरू से 92 यात्रियों को लेकर आसमान में उड़ रही फ्लाइट में अचानक बजी खतरे की घंटी, फिर आपात स्थिति में जो हुआ देखें

हवा में दहशत के पल! बेंगलुरू से 92 यात्रियों को लेकर आसमान में उड़ रही फ्लाइट में अचानक बजी खतरे की घंटी, फिर आपात स्थिति में जो हुआ देखें

Bengaluru To Maldives Go First Flight Emergency Landing

Bengaluru To Maldives Go First Flight Emergency Landing

Bengaluru To Maldives Go First Flight Emergency Landing : इन दिनों फ्लाइटों को लेकर कई शिकायतें सामने आ रही है| देखने में आ रहा है कि आयेदिन कोई न कोई फ्लाइट बीच उड़ान में तकनीकी खामी का शिकार हो रही है| जहां ऐसे में यात्रियों की जान खतरे में पड़ जाती है| हवा में अटकी सांसों का हाल फिर कोई उनसे ही पूछे| वहीं, अब एक और ऐसी ही ताजी घटना फिर से सामने आई है| बेंगलुरू से 92 यात्रियों को लेकर आसमान में उड़ रही Go First की एक फ्लाइट में अचानक खतरे की घंटी बजने लगी| जिसके बाद फ्लाइट कोयंबटूर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में लैंड हुई| फ्लाइट को मालदीव जाना था|

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना आज दोपहर 12 बजे के आसपास घटी| बताया जाता है कि, फ्लाइट ने बेंगलुरू एयरपोर्ट से मालदीव के लिए अच्छे से उड़ान भरी थी| लेकिन पता नहीं कैसे उड़ान को करीब एक ही घंटा हुआ था और फ्लाइट का इंजन अचानक काफी गर्म हो गया| जिसके बाद चेतावनी की घंटी बजने लगी|

वहीं, घंटी बजते ही कोई दुर्घटना से पहले सूझ-बूझ के साथ फ्लाइट को कोयंबटूर हवाई अड्डे पर उतार लिया गया| जहां सभी यात्री सुरक्षित रूप से बाहर आ गए| गो फर्स्ट के एक प्रवक्ता ने कहा कि गो फर्स्ट इंजीनियरिंग टीम द्वारा मामले का निरीक्षण किया जा रहा है और सुधार चल रहा है| ध्यान रहे कि, इससे पहले एक अन्य कम्पनी की फ्लाइट दुबई जाते वक्त उड़ान के बीच खराब हो गई थी| जिसे पाकिस्तान के कराची में आपात स्थिति में लैंड करना पड़ा था| इस घटना को अभी कुछ ही दिन हुए हैं|

हाल ही में Go First की फ्लाइट पक्षी से टकराई

वहीं, अगर Go First की फ्लाइट की बात करें तो इसकी हाल ही में एक फ्लाइट जो अहमदाबाद (Ahmedabad) से चंडीगढ़ (Chandigarh) आ रही थी वह बीच रास्ते पक्षी से टकरा गई थी| जिसके बाद फ्लाइट को बीच रास्ते से वापिस अहमदाबाद लौटना पड़ा था|