Haridwar News : सरेंडर करने से पहले जितेंद्र त्यागी ने जताया जान का खतरा, कहा- हो सकता है फिदायीन हमला
BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

सरेंडर करने से पहले जितेंद्र त्यागी ने जताया जान का खतरा, कहा- हो सकता है फिदायीन हमला

Haridwar News

सरेंडर करने से पहले जितेंद्र त्यागी ने जताया जान का खतरा, कहा- हो सकता है फिदायीन हमला

Haridwar News : उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने बुधवार को नया वीडियो जारी किया है। उन्होंने फिदायीन हमले की आशंका जताई है। कहा कि एक सितंबर को हरिद्वार पहुंचेंगे और दो सितंबर को जेल में सरेंडर करेंगे। 

खड़खड़ी स्थित वेद निकेतन में आयोजित तीन दिवसीय धर्म संसद मामले में अमर्यादित भाषण देने वाले जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी ने कहा कि जब वह जिला कारागार रोशनाबाद में बंद थे तो ज्वालापुर के कुछ असामाजिक तत्व जेल में आकर उनकी गर्दन काटना चाहते थे। जेल की सख्ती की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। 

बता दें कि जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी तीन महीने की जमानत पर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दो सितंबर तक उनको हरिद्वार जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया है। त्यागी ने कहा कि बहुत से लोगों ने उनका साथ दिया। कुछ लोगों ने बीच सफर में ही उनका साथ भी छोड़ दिया है।