Beautiful Places To Visit In Monsoon In Karnataka

Beautiful Places To Visit In Monsoon In Karnataka : बारिश के मौसम में कर्नाटका की ये खूबसूरत जगह है घूमने वाली, गहरी और हरी वादियों में जाकर मन होगा खुश, देखें तस्वीरें

Beautiful Places To Visit In Monsoon In Karnataka

Beautiful Places To Visit In Monsoon In Karnataka

Beautiful Places To Visit In Monsoon In Karnataka : क्योंकि बारिश का मौसम यानि की Monsoon Season भारत में कई राज्यों में दस्तक दे चूका है और इस मौसम में हर किसी का मन होता है की वह परिवार सहित या दोस्तों संग घूमने जाए। वैसे तो भारत में बहुत सी खूबसूरत जगह है जहां मानसून का अपना अलग ही मज़ा है पर आपको बतादें कि साउथ इंडिया में कर्नाटक में इसका नज़ारा और खुशनुमा होता है। भारत में कर्नाटक टॉप पर्यटक स्थलों में से एक माना जाता है। इस राज्य को दक्षिण का गुलदस्ता भी बोला जाता है। कर्नाटक में घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन और हसीन जगहें मौजूद हैं, जहां हर महीने लाखों देशी और विदेशी सैलानी घूमने के लिए पहुंचते हैं। आज हम आपको बारिश में घूमने के लिए कर्नाटका की कुछ ऐसी जगह बताएंगे की आपका मन बार-बार करेगा यहां आने को।  

Mystery Places In Nepal : नेपाल की इन 2 धार्मिक जगहों पर शाम होते ही सुनाई देती है चीखें, जानें इस भयानक रहस्य को 

कूर्ग (Coorg)
मानसून के समय में कर्नाटक की किसी हसीन जगह घूमने की बात होती है, तो सबसे पहले कूर्ग का नाम लिया जाता है। कूर्ग को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के सामान माना जाता है, क्योंकि मानसून में इस जगह की खूबसूरती चरम पर होती है। कूर्ग सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं, बल्कि चाय के बागान, हसीन झरने और आसपास के इलाकों में बहने वाली नदियां खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। यह खूबसूरत हिल स्टेशन मानसून के समय कई बार बादलों से ढक भी जाता है। कूर्ग में एबी फॉल्स, मंडलपट्टी व्यू पॉइंट और पुष्पगिरी वन्यजीव अभ्यारण जैसी हसीन जगहों को एक्सप्लोर भी कर सकते हैं।

15 Perfect Places to Visit in Coorg | Popular Places to visit in Coorg -  Treebo Blogs

गोकर्ण (Gokarna)
कर्नाटक के गोकर्ण की खूबसूरती की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। समुद्र तट के किनारे मौजूद इस शहर की खूबसूरती चरम पर होती है, इसलिए मानसून में यहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने पहुंचते हैं। गोकर्ण कर्नाटक का एक छोटा शहर है, लेकिन दो चीजों के चलते यह पूरे भारत में फेमस है। पहली चीज यहां मौजूद खूबसूरत और मनमोहक समुद्री तट और दूसरी चीज यहां मौजूद पवित्र मंदिर। यहां गोकर्ण बीच, हाफ मून बीच, पैराडाइज बीच, महाबलेश्वर मंदिर और महागणपति मंदिर जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Places to Visit in Gokarna | Water Sports | Karnataka Tourism

नंदी हिल्स (Nandi Hills)
कर्नाटक का नंदी हिल्स एक ऐसा पर्यटक स्थल है, जहां बेंगलुरु और आसपास के इलाकों से मानसून के समय हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। समुद्र तल से लगभग 8 हजार से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद मानसून के समय बादलों से ढक जाता है। नंदी हिल्स में अगर सबसे अधिक कोई चीज फेमस है तो सूर्योदय और सूर्यास्त है। मानसून में सूर्योदय और सूर्यास्त का मनमोहक दृश्य देखने के लिए हजारों लोग पहुंचते हैं। आपको बता दें कि यह बेंगलुरु से लगभग 60 किमी की दूरी पर है। 

Tourist places near Bangalore for your awesome getaways - HolidayMonk |  Domestic Tour | International Tour | Resorts | Homestays

देवबाग (Devbagh)
अरब सागर के तट पर स्थित देवबाग अपनी खूबसूरती के लिए दुनिया भर में फेमस है। यह इस कदर खूबसूरत शहर है, जहां हर दिन हजारों देशी और विदेशी सैलानी घूमने पहुंचते हैं। देवबाग समुद्र के नीले पानी, सुंदर पहाड़ों और कैसुरिना के पेड़ों के साथ मिलकर सैलानियों के लिए एक साथ कई शानदार द्रश्यों को प्रस्तुत करता है। मानसून में यहां का नजारा काफी मनमोहक होता है। समुद्र तट के किनारे सूर्यास्त और सूर्योदय नजारा भी देखते बनता है। देवबाग को काफी शांत जगह भी माना जाता है। 

Devbagh