अंबाला से बनतो कटारिया करेंगी नामांकन दाखिल, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

अंबाला से बनतो कटारिया करेंगी नामांकन दाखिल, मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

अर्थ प्रकाश
पंचकूला। Lok Sabha Election 2024: 
अंबाला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की प्रत्याशी बनतो कटारिया बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पूर्व गृह मंत्री अनिल विज मौजूद रहेंगे। अंबाला लोकसभा सीट से पंचकूला और यमुनानगर विधानसभा क्षेत्रों से समर्थक भी पहुंचेंगे। अंबाला लोकसभा क्षेत्र में इस बार त्रिकोणीय मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। भाजपा की तरफ से बनतो कटारिया, कांग्रेसी प्रत्याशी वरुण चौधरी और जन नायक जनता पार्टी की तरफ से प्रत्याशी डा. किरण पूनिया चुनावी में मैदान में आमने सामने हैं। पंचकूला के सेक्टर 10 में कांग्रेस ने प्रत्याशी वरुण चौधरी को मौजूदगी में चुनाव कार्यालय खोला है।