बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के अंतिम दिन पटना में दिखा सियासी दमखम, रोड शो और गिरफ्तारी ने बढ़ाई हलचल

बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन के अंतिम दिन पटना में दिखा सियासी दमखम, रोड शो और गिरफ्तारी ने बढ़ाई हलचल

1000260854

Bankipur By-election: Political muscle-flexing witnessed

पटना। Bankipur By-election: Political muscle-flexing witnessed, बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन राजधानी पटना में चुनावी माहौल पूरे शबाब पर दिखा।

भाजपा, जन सुराज पार्टी और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख उम्मीदवारों ने शक्ति प्रदर्शन के बीच नामांकन दाखिल किया।

सुबह से ही पटना समाहरणालय परिसर और आसपास के इलाकों में समर्थकों की भीड़, जुलूस और नारेबाजी से चुनावी सरगर्मी चरम पर रही।

भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर और जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी ने अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

भाजपा प्रत्‍याशी के नामांकन में सीएम सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे। हालांकि दिन का सबसे नाटकीय घटनाक्रम वीणा मानवी की नामांकन के तुरंत बाद गिरफ्तारी रही, जिसने चुनावी माहौल को और गर्मा दिया।

हरिहरनाथ मंदिर में पूजा के बाद नामांकन के लिए निकले प्रशांत किशोर

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नामांकन से पहले सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद पटना के स्काउट एंड गाइड मैदान में आयोजित सभा को संबोधित किया।

सभा के बाद प्रशांत किशोर समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए समाहरणालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। उनके रोड शो में भोजपुर के कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के पोस्टर भी नजर आए, जिसने राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी।

नामांकन के बाद प्रशांत किशोर ने कहा, यह मेरा नामांकन नहीं, बल्कि बिहार में बदलती हुई तस्वीर और बेहतर भविष्य का नामांकन है।

Nomination 1

रथ पर सवार होकर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी

भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन से पहले राजवंशी नगर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इसके बाद उन्होंने दिवंगत भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नितिन नवीन के पिता नवीन किशोर सिन्हा की स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय से उनका भव्य नामांकन जुलूस निकला। नीरज कुमार सिन्हा रथ पर सवार होकर समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे।

उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Nomination 2

नामांकन के बाद गिरफ्तार हुईं वीणा मानवी

दिन की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना जेजेडी प्रत्याशी वीणा मानवी की गिरफ्तारी रही। उन्होंने सुबह सबसे पहले अपना नामांकन दाखिल किया।

इसके कुछ ही देर बाद पुलिस ने धोखाधड़ी से जुड़े एक पुराने मामले में जारी वारंट के आधार पर उन्हें समाहरणालय परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थकों ने विरोध-प्रदर्शन किया, जबकि वीणा मानवी ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए भाजपा पर निशाना साधा।

बांकीपुर उपचुनाव के नामांकन के अंतिम दिन हुए शक्ति प्रदर्शन, रोड शो और गिरफ्तारी की घटना ने चुनावी मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। अब सभी की नजरें नामांकन पत्रों की जांच और आगे के चुनाव प्रचार पर टिकी हैं।