उन्नाव में एटीएस की बड़ी कार्रवाई: स्लॉटर हाउस में फर्जी दस्तावेजों के सहारे बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा
Bangladeshi national caught with fake documents
उन्नावः उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एटीएस लखनऊ की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. दही औद्योगिक क्षेत्र में संचालित स्लॉटर हाउस में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों की पैठ का बड़ा खुलासा हुआ है. एटीएस लखनऊ ने देर रात छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया, जो फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे यहां रहकर स्लाटर हाउस में नौकरी कर रहा था. पकड़े गए आरोपी की पहचान सैफुल निवासी लंबामथ, नाइकस्यांगछारी मौजा, बंदरबन (बांग्लादेश) के रूप में हुई है.
पकड़ा गया बांग्लादेशी पहले मुंबई में करता था काम
बताया जा रहा है की आरोपी सैफुल लगभग 6 साल पहले अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ. सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने बांग्लादेश से बेनापोल–24 परगना (पश्चिम बंगाल) और खुलना बॉर्डर के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुसा था. वहीं एटीएस सूत्रों के मुताबिक आरोपी पहले मुंबई में काम करता था, फिर उन्नाव आकर दही औद्योगिक क्षेत्र के स्लाटर हाउसों में नौकरी करने लगा. फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है.
क्या बोले एडीजी?
एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने बताया की सर्च अभियान है और यह अभियान अनवरत चलता रहेगा. एडीजी ने बताया की इंटरनल इंटेलिजेंस बहुत आवश्यक है स्थानीय लोगों की सहयोग से भी कुछ इनपुट मिलते रहेंगे इसकी तैयारी करते रहेंगे और समय-समय पर आधार कार्ड और जो चीज आती है, जो फीडबैक देते हैं और जो कोई गलत तरीके से राशन कार्ड या आधार बनाता है उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी.
एटीएस को मिली थी सूचना
आपको बता दें की दही थाना क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों से पहले भी बाहरी व्यक्ति पकड़े जा चुके हैं. वहीं ATS को सूचना मिली की दही औद्योगिक क्षेत्र की स्लॉटर इकाइयों में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी नागरिक फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाकर काम कर रहे हैं और शिवनगर जैसे मोहल्लों में किराए के मकानों में रह रहे हैं. ATS ने सूचना के आधार पर देर रात शिवनगर मोड़ पर सैफुल को दबोचा. सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन, फर्जी आधार कार्ड मिला है. वहीं एटीएस की कार्रवाई ने एक ओर जहां फर्जी आधार कार्ड बनवाने वाले गिरोह सक्रिय हैं.
फर्जी आधार कार्ड तक बनवा लिया
वहीं एटीएस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आरोपी सैफुल ने एक दलाल के जरिए फर्जी आधार कार्ड बनवाने की पुष्टि की है. वहीं स्लॉटर हाउस इंडस्ट्री भी घेरे में है की बिना दस्तावेजों के प्रमाण के बांग्लादेशी नागरिक को नौकरी दी. फिलहाल आरोपी सैफुल के खिलाफ एटीएस लखनऊ यूनिट ने दही थाना में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी सैफुल को कोर्ट में पेश किया गया है, जिसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक आरोपी सैफुल को पकड़ने के बाद अब फर्जी आधार के रैकेट और इसके साथ ही सैफुल के फोन CDR के जरिए तफ्तीश में जुटी है.