बांदा में सनसनी: घरेलू कलह के बाद पति-पत्नी ने दी जान, मासूम बच्चों के सिर से उठा साया
Banda: Husband and wife commit suicide after domestic dispute
बांदा। उत्तर प्रदेश में डबल सुसाइड का मामला सामने आया है। बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना हुई। घरेलू विवाद के बाद पति और पत्नी ने अलग-अलग कमरों में जाकर फंदा लगाकार जान दे दी।
दवारी थाना के ग्राम अमलीकौर भगदरा डेरा निवासी 30 वर्षीय लल्लू व 28 वर्षीय उसकी पत्नी गोमती ने अलग-अलग कमरे में शनिवार शाम साढ़े छह बजे घरेलू नाराजगी के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पड़ोसी के किसी काम से जाने पर घटना की जानकारी हुई। पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। घर में दंपती के अलावा सिर्फ उनके दो बच्चे थे। फोरेंसिक टीम को साक्ष्य संकलित करने के लिए बुलाया गया है।